Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
शरीर के गहरे स्ट्रेच मार्क का सफाया करेंगे ये घरेलू उपाय
याद रहे कि स्ट्रेच मार्क्स को साफ नहीं किया जा सकता है। ये सिर्फ हल्के हो सकते हैं यही कारण है कि बाजार में मौजूद उत्पादनों को इस्तेमाल करने से भी स्ट्रेच मार्क्स साफ़ नहीं होते हैं।
शरीर पर पड़ी सफेद रेखाएं पुरूषों एंव महिलाओं दोनों को हो सकती हैं। लेकिन इससे ज्यादातर महिलायें ही परेशान देखी गई हैं। ये हमारे शरीर पर मोटापे के दौरान खीचाव पड़ने से होती है। हमारी त्वचा दो सतहों से बनी होती है।
बाहरी एंव आंतरिक, मोटापा बढ़ने से या गर्भावस्था के दौरान जब हमारा शरीर बढ़ने लगता है तो त्वचा में खिचाव पड़ने लगता है। ऐसे समय में त्वचा की बाहरी सतह खींच जाती है। लेकिन आंतरिक त्वचा इस खींचाव को ज्यादा दिनों तक नहीं सहन कर पाती जिससे उसके टिशू टूट जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स का कारण बनते हैं।
यह देखने में बुरे लगते हैं इसीलिए आज हम आपको कुछ आसान घरेलु उपाए बताने जा रहें हैं जिन्हे आज़मा कर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू का रस
नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण पाए जाते है जिसका प्रयोग बहुत सारी सौंदर्य उपायों में किया जाता है। गर्भकाल के दौरान आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को भी नींबू का रस की मदद से हटाया जा सकता है। इसके लिए ताज़े नींबू लेकर उसका रस स्ट्रेच मार्क्स पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के गर्म पानी से इसे साफ कर लें। इसके नियमित उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स चले जाते हैं।

वेजिटेबल आयल
भारत के कई हिस्सों में प्रसव के पहले कुछ महीनों तक होने वाली माँ को तेल से स्नान कराया जाता है जिसमें नारियल और अरंडी के तेल से पूरे शरीर की मालिश की जाती है। उसके बाद गर्म पानी से नहलाया जाता है। आज के इस आधुनिक दौर में यह उपचार बहुत कम हो गया है। वेजिटेबल आयल जैसे नारियल का तेल, अरंडी का तेल और जैतून के तेल में त्वचा को मॉइस्चराइज करके झुर्रियां कम करने के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए जैतून के तेल को गर्म करें और अच्छे से मालिश करें और सो जाएँ। दूसरे दिन सुबह गर्म पानी से नहाएं। इसमें आप नारियल के तेल को भी मिला सकती हैं। तेल त्वचा में अच्छे से समां जाए इसके लिए आप मालिश की जगह पर प्लास्टिक शीट को लपेट सकते हैं या गर्म पानी की थैली से सिखाई कर सकते हैं। इससे तेल त्वचा में अच्छे से समां जाएगा।

अंडे की सफेदी
अडां में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा पायी जाती है। जिसके उपयोग से त्वचा पर आये स्ट्रेच मार्क्स जल्दी ठीक होते हैं। यदि आप एक अंडे को दही और शहद में मिलाकर फेटें और इस घरेलू पैक को उस जगह पर लगाये जहां पर स्ट्रेच मार्क्स है। यह पैक त्वचा की उपरी सतह यानी एपिडर्मिस को साफ़ रखता हैं और निखारता हैं और स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने का बेहद कारगार उपाय है।

मॉइस्चराइज़र
मौइश्चराइजर्स के नियमित उपयोग से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते हैं। इसलिए विटामिन सी और कोको मक्खन वाले मौइश्चराइजर्स के नियमित उपयोग अगर ब्रेस्ट, पेट और पीठ पर मालिश करी जाए तो यहाँ की स्किन नर्म और लचीली रहेगी। या फिर आप घर पर ही एलोवेरा जेल और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिला कर बना कर इस्तेमाल कर सकती हैं।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा में औक्सिन और गिब्बेरोल्लिंस जैसे कंपाउड्स पाये जाते हैं जो नए सेल्स के विकास में मदद करते हैं जिससे त्वचा के निशान जल्दी और स्वाभाविक तरीके से कम होने लगते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि एलोवेरा स्किन क्लींजर का भी काम करता है। ऐलोवेरा जैल को, ऐलोवेरा पौधे के पत्ते से प्राप्त किया जा सकता है। स्ट्रेच मार्क्स हटाने में इस जैल का बहुत योगदान रहता है। इसके लिए 1 कप ऐलोवेरा जैल में 2 चम्मच विटामिन ई का तेल मिला कर उसे उन निशानों पर तब तक लगाना चाहिए जब तक स्किन में यह मिश्रण पूरी तरह से समां न जाए। रोज इस प्रयोग को दोहरने से कुछ ही समय में स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से चले जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
