Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानें, प्राइवेट एरिया को काला होने से कैसे रोकें?

अगर आपका गुप्तांग किसी कारण से काला पड़ गया है तो इसका मतलब हमेशा आपके वजाईना से नहीं होता है।
गुप्तांग आपका क्लीवेज, कमर, बांह के नीचे का हिस्सा, गर्दन भी हो सकता हैं। काले गुप्तांग का तात्पर्य त्वचा के उन हिस्सों से होता है जो दिखते नहीं हैं और जहाँ की त्वचा मुलायम होती है।

शरीर के दूसरे हिस्सों के लिए कोई भी स्किनकेयर मास्क या ब्राइटनर का इस्तमाल कर सकती हैं। हालाँकि, शरीर के गुप्तांगों के लिए जहाँ की त्वचा मुलायम होती है, आपको सोचविचार कर समाधान ढूंढना चाहिए।
बोल्डस्काई पर हम आपको प्राकृतिक उपायों के बारे में बताएँगे जिसकी मदद से आप अपने गुप्तांगों को काला होने से रोक सकते हैं।

निम्बू
इसके लिए आपको दो निम्बू और उसका जूस चाहिए। रुई की मदद से इसे अपने गुप्तांग पर लगायें। बिकिनी लाइन पर लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह साफ हो वरना आपको जलन हो सकती है। आप निम्बू के रस को 10 से 15 मिनट तक लगा सकते हैं और फिर ठन्डे पानी से धो सकते हैं।

दही
दही का इस्तमाल भी गुप्तांग के क्षेत्र को गोरा बना सकता है। दही को मास्क की तरह लगाना होगा। दही को अच्छी तरह से छान लें। अब इस दही को अपने गुप्तांग वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा लें। 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

चन्दन का पेस्ट
चन्दन का पेस्ट गुप्तांग वाले क्षेत्र को उजला करने के लिए सबसे प्राकृतिक औषधि की तरह है। चन्दन पाउडर में गुलाबजल मिलाएं और पतला घोल बना लें। अब इस मिश्रण को काले क्षेत्र में लगायें। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पाने से धो लें। यह तरीका थोड़ा समय ले सकता है।

अंडे की जर्दी
अंडा थोड़ा बदबूदार हो सकता है पर गुप्तांग को उजला करने के लिए यह एक कारगर उपाय है। आपको सिर्फ अंडे की जर्दी का इस्तमाल करना है। अंडे की जर्दी को अच्छी तरह से चला कर इसमें झाग बना लें और इसे गुप्तांग पर लगा लें। जब यह सूख जाए तो इसे ठन्डे पानी से धो लें।

बादाम और दूध
यह तरीका थोड़ा ज़्यादा समय ले सकता है पर यह काफी असरदार हो सकता है। दो बड़े चम्मच कच्चे ठन्डे दूध में दो छोटे चम्मच बादाम पाउडर मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने गुप्तांग पर लगा लें। 15 मिनट तक रुकें और उसके बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications