Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
नेल पॉलिश के बोल्ड शेड्स जो दिखे एकदम सेक्सी
नेल पॉलिश किसे पसंद नहीं है? इसके अनोखे रंग तथा यह तथ्य कि आप इसे घर पर की लगा सकते हैं, इसे और अधिक प्रिय बना देता है।
नेल पॉलिश किसे पसंद नहीं है? इसके अनोखे रंग तथा यह तथ्य कि आप इसे घर पर की लगा सकते हैं, इसे और अधिक प्रिय बना देता है। परन्तु बहुत से लोग केवल लाल और गुलाबी रंग का नेल पॉलिश लगाते हैं।
क्यों न कुछ अनोखे कलर लगा कर देखे जाएँ। हम जानते हैं कि क्लासिक लाल रंग कभी भी आउट ऑफ़ स्टाइल (पुराना) नहीं होता परन्तु कभी कभी थोडा बहुत प्रयोग करना अच्छा होता है, है न?
ध्यान रहे कि जब आप निम्न में से किसी भी कलर का नेल पॉलिश लगायें तो आपके हाथ अच्छे से मैनीक्योर किये हुए होने चाहिए।

1. फिरोज़ी:
यह फिरोज़ी रंग का नेल पॉलिश चमकीला,जीवंत होता है और निश्चित रूप से आपके नाखूनों की तरफ ध्यान आकर्षित करता है। पूल साइड हॉलीडे के लिए यह सबसे उपयुक्त है और जब भी आप इसकी तरफ देखते हैं तो यह आपको तुरंत ही खुश कर देता है।

2. काला:
कला रंग वहशी नहीं दिखता। यह नेल पॉलिश के लिए एक बोल्ड चॉइस दर्शाता है और हमेशा उत्कृष्ट दिखता है। अतिरिक्त प्रभाव के लिए मैट प्रभाव वाला उपयोग में लायें।

3. ब्राईट ऑरेंज:
लाल से हटकर यह ब्राईट ऑरेंज कलर बहुत अद्भुत दिखता है और पारंपरिक भी नहीं दिखता। आपके हाथ और पैर की उँगलियों को इस कलर से पेंट करें।

4. गहरा बैंगनी:
हम हमेशा हलके बैंगनी रंग का उपयोग करते हैं जैसे लाइलैक और मॉव, परन्तु यह गहरे बैंगनी रंग का, सैटन फिनिश नेल पॉलिश बहुत सुंदर दिखता है। यह वास्तव में नेल ग्लॉस की तरह दिखता है।

5. नियॉन ग्रीन (हरा):
लोग सामान्यत: इस रंग से दूर रहते हैं क्योंकि यह बहुत चमकीले होते हैं परन्तु ये बहुत अच्छे दिखते हैं। ऐसे शेड्स के लिए मैट फिनिश का उपयोग करें यदि आप चाहती हैं कि आपके नेल पॉलिश की ओर सबका ध्यान जाए क्योंकि ग्लॉसी फिनिश थोडा अजीब दिखता है।

6. मिंट ग्रीन:
यह पेस्टल शेड बहुत सुंदर दिखता है। हम सभी ने मॉव और पिंक पेस्टल शेड्स लगाए हैं परन्तु आप सोच भी नहीं सकते कि यह मिंट ग्रीन शेड कितना सुंदर दिखता है।

7. ग्रे:
वे लोग जिन्हें काले रंग की तीक्ष्णता पसंद नहीं है और फिर भी कुछ अलग करना चाहते हैं उनके लिए ग्रे शेड्स अच्छा है। यह एक मज़ेदार नेल पॉलिश है जिसे अवश्य लगाकर देखें।



Click it and Unblock the Notifications