Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
UnderArms की स्किन हो गई है रूखी तो मुलायम बनाने के लिये करें ये उपाय
हमारे UnderArms की स्किन काफी मुलायम होती है लेकिन अगर बार-बार इस पर रेज़र और वैक्सिंग करवाने से यह रूखी और दागदार हो जाती है। आज के इस पोस्ट में हम आपसे शेयर करेंगे कि अगर आपके UnderArms की स्किन रूखी हो गई है तो आपको कौन से उपाय करने चाहिये। ये नुस्खे पूरी तरह से घरेलू और प्राकृतिक हैं, जो कि बिना नुकसान पहुंचाए आपको फायदा पहुंचाएगा।

बादाम तेल
बादाम तेल के उपयोग से आप अपने अंडरआर्म की स्किन को काफी मुलायम बना सकती हैं। आपको बस बादाम तेल को दोंनो आर्मपिट पर लगा कर कुछ घंटो के लिये छोड़ देना होगा। और बाद मे इसे गरम पानी से धो लेना होगा। इस रेमिडी को रोजाना प्रयोग करें और रिजल्ट देंखे।
दूध की मलाई
दूध की मलाई एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करती है जो रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करती है। आपको करना सिर्फ इतना है कि थोड़ी सी ताजी मलाई ले कर अपने आर्मपिट पर लगा लें। इसे एक घंटे के लिये लगा रहने दें और फिर जब इसे पोंछना हो तो गीला कपड़ा ले लें और पोछ लें।

नारियल तेल
नारियल तेल में ढेर सारा विटामिन और मिनरल होता है जो कि स्किन से रूखी त्वचा को निकालने में मदद करता है और उसे मुलायम बनाता है। आपको सिर्फ नारियल तेल से अपने अंडरआर्म को पोछना होगा।ऐसा रात को सोने से पहले करें। दूसरे दिन सुबह नहा लें और फिर उस जगह को पोछ लें। ऐसा रोजाना करें जब तक रिजल्ट ना मिल जाए।

दही
दही में ढेर सारे त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले तत्व होते हैं जो कि अंडरआर्म से कालापन तो निकालेंगे ही साथ में रूखी त्वचा को भी साफ करेंगे। अंडरआर्म पर लगाने के लिये ताजी दही लगाएं और फिर इसे कुछघंटों के लिये छोड़ दें। उसके बाद इसे हल्के गरम पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिये इस विधि को हफ्ते में 3-4 बार करें।

शहद
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह स्किन से डेड स्किन को हटा देते हैं और उस जगह को मुलायम बना देते हैं। आपको बस शहद लगा कर उस एरिया को 20 मिनट के लिये छोड़ देना होगा। फिर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लेना होगा। ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

पपीता
पपीते में ढेर सारे एंजाइम्स होते हैं जो स्किन को पूरी तरह से ठीक करते हैं। यह त्वचा से मार्क हटाते हैं और मुलायम बनाते हैं। पपीते को मसल कर अपनी स्किन पर लगाएं और 15 मिनट तक रख कर पानी सेउस एरिया को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार कीजिये, आपको रिजल्ट दिखेगा।

चंदन पावडर
इसको स्किन पर रैश हटाने के लिये यूज़ किया जाता है। आप इसको त्वचा को मुलायम बनाने के लिये भी प्रयोग कर सकती हैं। चंदन पावडर में थोड़ा सा पानी मिला लें और उस पेस्ट को स्किन पर लगाएं। फिर 20-25 मिनट के बाद स्किन को गीले कपड़े से धो लें। इस विधि को हफ्ते में 3-4 बार करें और रिजल्ट देंखे।

बेकिंग सोडा
बॉडी से डेड स्किन हटाने के लिये बेकिंग सोडा काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन को काफी मुलायम बना देता है। बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं और फिर इसे 10 मिनट के लिये स्किन पर रहने दें। इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार करें और रिजल्ट देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
