Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
काली उंगलियों से नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, करें ये उपाय

लड़कियों की खूबसूरती उनके हाथों से झलकती है। उनकी नाजुक उंगलियां अगर उनके चेहरे की ही तरह सुंदर हो तो कहना ही क्या। मगर कुछ महिलाओं को अपनी काली उंगलियों की वजह से अक्सर शर्मिंदगी का शिकार बनना पड़ता है। वे चाहे जितना भी अच्छा नेल पेंट लगा लें, उनकी उंगलियों में वो बात नहीं होती जो साफ उंगलियों में होती है।

काली कुहनियों पर इतनी किसी की नज़र नहीं पड़ती जितनी उंगलियों के डार्क ज्वाइंट्स पर पड़ती है। उंगलियों के पीछे की त्वचा पतली और मुलायम होती है इसलिए इसमें जल्दी झुर्रियां पड़ने की संभावना रहती है।
इससे आपकी उम्र भी काफी ज्यादा लगने लगती है। अगर आपको भी अपनी उंगलियों का रंग साफ और गोरा करना है तो हमारे बताए हुए नुस्खों को आजमाना ना भूलें। इन नुस्खों को पुराने जमाने से ही महिलाएं यूज़ करती आ रही हैं इसलिये इसके परिणाम आपको चौंका देंगे। इससे आपको 1 हफ्ते में ही असर दिखना शुरु हो जाएगा।

1. बादाम तेल
बादाम के तेल में ढेर सारे पोषक तत्व मिले हुए हैं जो कि आपकी स्किन को ग्लो कर सकते हैं और उनका कालापन दूर कर सकते हैं। आपको यह उपचार रात मे सोने से पहले करना होगा। बादाम के तेल को रोज वॉटर के साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाए। फिर इस गाढे पेस्ट को लगाएं उगलियों पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे गरम पानी से धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं।

2. शहद और नींबू
अगर आपको अपनी उंगलियों को ब्लीच करना हो तो उसके लिये नींबू काफी अच्छा हेागा। इससे आपकी उंगलियां चमक उठेंगी। अपनी उंगलियों पर पड़े काले पैच को हटाने के लिये नींबू के रस में शहद मिला कर लगाएं। इससे आपकी उंगलियां स्मूथ होंगी।

3. शुगर स्क्रब
शुगर स्क्रब काफी असानी से तैयार हो जाता है। यह हर स्किन टाइप पर सूट भी करता है। शुगर और शहद को मिक्स करें और उंगलियों पर लगाएं। जब यह हल्का सूखने लगे तब इसको स्क्रब करें और धेा लें। इससे आपकी उंगलियां चमक उठेंगी।

4. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टी होती है। एक गरम पानी के कटोरे में आधा टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें हाथों को 15 मिनट तक डुबाएं। उसके बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में 2-3 बार करें और रिजल्ट देखें।

5. बेसन
बेसन की आपके स्निक की सारी समस्याओं को दूर कर सकता है। आधा चम्मच बेसन में 1 टीस्पून डिस्टिल्लड वॉटर मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी उंगलियों पर रगड़ें। 15 मिनट तक इसे सूखने दें आश्र बाद में हाथों को हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में 4-5 बार करें।

6. टमाटर
नींबू और अन्य ब्लीचिंग एजेंट की तरह ही टमाटर में भी स्किन को साफ करने के गुण होते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन की डीप क्लीनिंग करता है। आपको बस रोज टमाटर के टुकड़े से अपनी काली उंगलियों को मसाज करना है और फिर देखिये आपकी स्किन कैसे चमक उठती है।

7. दूध की मलाई
दूध की मलाई में त्वचा का रंग साफ करने के गुण होते हैं। अगर आपकी उंगलियां काली हैं तो आप उस पर थोड़ी सी ताजी मलाई लगा लीलिये और 10 मिनट के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लीजिये। इस प्राकृतिक सामग्री को डेली बेसिस पर यूज़ कीजिये और फकक देखिये।

8. छाछ
छाछ एक प्राकृतिक उपयोग हो सकता है अगर आप इसमें कुछ बूंदे नींबू की डालें और इसे उंगलियों के काले भाग पर लगा लें। इसको केवल 10-15 मिनट ही लगाएं और फिर गरम पानी से धो लें। इससे रंग सच-मुच हल्का हो जाएगा।

9. दही
दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि उंगलियों को काला करने वाले बैक्टीरिया का सफाया करते हैं। इसे लगाने से स्किन साफ और गोरी बनती है। उंगलियों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिये नियमित उन्हें दही से मजाज करना ना भूलें। आप पाएंगी कि हफ्तेभर में स्किन काफी चमकदार हो चुकी होगी।

10. एलो वेरा जेल
यह प्राकृतिक जेल आपकी काली उंगलियों का रंग साफ सुथरा कर सकता है। उंगलियों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिये नियमित उन्हें एलो वेरा जेल से मजाज करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
