Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मखमली पांव के लिए घर पर ही करें आइसक्रीम पेडीक्योर

हफ्ते में एक दिन ऐसा होना चाहिए जब आप खुद के लिए निकाले और रिलैक्स करें। अपने बालों या फिर स्किन को अच्छा करने के लिए कुछ करें। लेकिन क्या ऐसा करने के लिए आपने कुछ अजीबो गरीब चीज़ों का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं तो आज आपको अनोखा आईडिया मिल सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं आइसक्रीम पेडीक्योर के बारे में। सुनने में आपको निश्चित ही ये कुछ अलग लगा होगा और इसके बारे में जानने के लिए आप उत्सुक भी होंगे। तो चलिए जानते हैं आइसक्रीम पेडीक्योर के बारे में।

आइसक्रीम पेडीक्योर है क्या?
जैसा की नाम से पता चल रहा है इसमें आप अपने पैर गर्म पानी और अपनी पसंदीदा आइसक्रीम से भरे टब में रखते हैं। दरअसल आप पानी और आइसक्रीम के मिश्रण में अपने पैरों को रखते हैं। आप सोच रहे होंगे की आखिर इस पेडीक्योर के फायदे क्या हैं? आइसक्रीम पेडीक्योर आपके पैरों के लिए कितना फायदेमंद है? चलिए वो भी जान लेते हैं।

आइसक्रीम पेडीक्योर के फायदे
ये त्वचा को रेजुविनेट करता है। साथ ही शुष्क और मृत त्वचा को पैरों से हटाता है।
ये पैरों की नमी बरकरार रख कर उसे मुलायम बनाता है।
ये तनाव से राहत देकर पैरों में रक्तप्रवाह को ठीक रखता है।
क्लिपिंग, कटिंग और फाइलिंग से ये सुनिश्चित होता है कि पैरों के नाखूनों में किसी तरह का फंगस ना हो।
आइसक्रीम पेडीक्योर में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है जो पैरों से टॉक्सिन्स हटाने का काम करता है।
ये रूखे और बेजान पैरों के लिए लाभकारी है।

आइसक्रीम पेडीक्योर के लिए चीज़ें
एक टब जो गर्म पानी से भरा हो।
एक टब जिसमें गर्म पानी और आपकी पसंद की आइसक्रीम हो।
सेंधा नमक
पैरों के लिए शीट मास्क
फुट स्क्रब
नेल फाइलर
नेल स्क्रबर
नेल कटर
नेल पेंट रिमूवर
नेल पेंट
माइशचराइज़र
क्यूटिकल क्रीम
रुई
तौलिया

आइसक्रीम पेडीक्योर के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
1. नाखूनों और पैर को करें तैयार
सबसे पहले अपने पैरों के नाखूनों से शुरू करें। अगर कोई नेल पेंट लगी हुई है तो उसे रिमूवर की मदद से हटाएं। आप चाहें तो अपने बढ़े हुए नाखूनों को काट लें और फाइलर से अपनी मनपसंद शेप दे दें। अब बारी है अगले स्टेप की जो काफी मज़ेदार है। अब आने वाली है आइसक्रीम की बारी।

2. आखिर ये है ही आइसक्रीम पेडीक्योर
इस स्टेप के लिए आपको गर्म पानी की ज़रूरत है। एक छोटी बाल्टी लें जिसमें गर्म पानी हो और उसमें अपने पैर डूबा दें। ये सुनिश्चित कर लें की कम से कम आपके एंकल तक पैर डूबे हों। इस गर्म पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालें। अब खुद भी रिलैक्स हो जाएं और अपने पैरों के मसल्स को भी राहत मिलने दें। रोज़ाना दिन भर की भागदौड़ के बाद ये आपके लिए सबसे सुकून भरा वक़्त होगा। अपने पैरों को लगभग 20 मिनट तक डुबाएं। अब आप अपने पैरों को बाल्टी से निकाल लें और तौलिये से पोंछ कर सूखा लें। अब आया इस पेडीक्योर का सबसे बेस्ट पार्ट जिसका आपको इंतज़ार था। अब एक बाल्टी या टब लें जिसमें गर्म पानी और आपकी पसंद की आइसक्रीम मिक्स हो। इसमें अपने पैरों को डालें और रिलैक्स मोड में चले जाएं। तक़रीबन आधे घंटे के लिए अपने पैरों को इसमें रखें और फिर बाहर निकाल कर तौलिये से सूखा लें।

3. अब बारी है पैरों के स्क्रबिंग की
पैरों को तौलिये से पोंछ लेने के बाद क्यूटिकल क्रीम लें और पैर के नाखूनों पर लगाएं। ये क्रीम डेड स्किन हटाने में मदद करेगी। अब फुट फाइलर लें और पैरों के तलवों को डेड स्किन पूरी तरह निकल जाने तक रगड़ें। लेकिन ये मुलायम हाथों से करें, खुद को चोट ना पहुंचाएं। अब नेल स्क्रबर लें और नाखूनों के कोनों से सारी जमा गंदगी को बाहर निकालें और रुई की मदद से इसे साफ़ कर लें।

4. क्या पहले कभी फुट मास्क का इस्तेमाल किया है?
ये आइसक्रीम पेडीक्योर का अहम हिस्सा है। अपनी मनपसंद आइसक्रीम में पैर डूबा कर रिलैक्स करने के बाद अब बारी है अपने फेवरेट फीट मास्क का इस्तेमाल करने की। फीट मास्क आसानी से आपको मार्किट में मिल जायेगा। इसे अपने पैरों पर लगाएं। अपने पैरों को तौलिये में 10 मिनट के लिए लपेट दें ताकि मास्क का लाभ पैरों को मिल सके। अब पैरों से आराम से मास्क हटाएं और एक अच्छा माइशचराइज़र लोशन लगाएं।

5. अच्छा माइशचराइज़र है ज़रूरी
इस तरफ आपको ध्यान देने की ज़रूरत है। पेडीक्योर और मेनीक्योर के लिए एक बढ़िया माइशचराइज़र इस्तेमाल करना ज़रूरी होता है। स्किन को हाइड्रेट करने वाला माइशचराइज़र लगाएं और हल्के हाथों से अपने पैरों को तक़रीबन 10 मिनट के लिए मसाज करें।

6. आखिरी मगर ज़रूरी स्टेप
आप अपनी पसंद की नेल पेंट लगाकर आइसक्रीम पेडीक्योर का अंत कर सकते हैं। पहले बेस कोट लगाएं फिर अपने फेवरेट कलर की नेल पेंट लगा लें और अपनी पैरों की चमक को दोगुना कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
