Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सर्दियों में मेकअप करने में अगर आता है आलस तो अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

सर्दियों की सुबह उठना, तैयार होना, मेकअप करना और हेयरस्टाइल बनाना हम में से कई लोगों के लिए काफी मुश्किल काम है। सर्दियों में ये सभी आपको सबसे आलस वाले काम लगते होंगे और उस वक़्त तो बिना मेहनत किये ही घर से बाहर निकल जाना ज़्यादा आसान लगता है।

सर्दियों के आते ही बालों और स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। रूखे सूखे बाल, ड्राई स्किन आदि ऐसी ही कुछ प्रोब्लम्स हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए काफी देखभाल की ज़रूरत होती है।
अगर आप उन्हीं लोगों में से एक हैं तो चिंतित ना हों, ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस लेख में हम सर्दियों में आलस करने वाली लड़कियों के लिए बेहद आसान मॉर्निंग ब्यूटी हैक्स लेकर आए हैं।

करें ठंडे पानी का इस्तेमाल
ये आपको पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सर्दियों में ठंडे पानी से चेहरा धोना एक अच्छा और असरकारी उपाय है। सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे ना केवल आपको फ्रेश महसूस होगा बल्कि इससे आपके पोर्स बंद हो जायेंगे और स्किन टाइट नज़र आएगी। ये चेहरे की त्वचा को डीहाईड्रेशन से बचा कर आपके एजिंग प्रोसेस को भी धीमा करते हैं।

बालों का काम एक रात पहले ही निपटा लें
सुबह सुबह बालों को धोना काफी भारी काम लग सकता है, खासतौर से सर्दियों के मौसम में। बेहतर होगा कि ये काम आप एक रात पहले ही कर लें। अगर अगली सुबह आपको कोई खास प्रोग्राम अटेंड करना है तो बेहतर होगा आप एक रात पहले ही हेयर वॉश कर लें। अगली सुबह सिर्फ आपको अपने बालों को कंघी करनी होगी और आप प्रोग्राम में जाने के लिए तैयार होंगे। इससे ना सिर्फ आपका समय बचेगा, आप सुबह बालों को गिला करने के डर से भी बच जाएंगे।

रेड लिपस्टिक है आपका परफेक्ट साथी
गर्मी, सर्दी चाहे कोई भी मौसम हो, रेड लिपस्टिक कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होती है। अगर आप मेकअप नहीं करना चाहते हैं या फिर कम मेकअप से ही काम चलाना चाहते हैं तो ये बेस्ट आईडिया है। बस रेड लिपस्टिक लगाकर आप घर से बाहर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस वजह से आप कहीं पर भी जाएं अपनी रेड लिपस्टिक साथ रखना ना भूलें।

अपनी स्किन को भी पहले से करें तैयार
सुबह सुबह स्किन केयर के लिए पूरा रूटीन फॉलो करना मुश्किल हो सकता है और इसमें वक़्त भी काफी लगता है। आप रात में ही चेहरे की क्लींजिंग, मॉइशचराइजिंग, फेस पैक और सीरम लगाने का काम कर सकते हैं ताकि अगली सुबह आपको ज़्यादा समय ना लगे। इससे आपकी त्वचा इस मौसम में भी स्वस्थ रहेगी और अगले दिन घर से बाहर निकलते वक़्त ग्लो भी करेगी।

करें ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल
आपके पास हॉट वॉटर बाथ लेने का टाइम नहीं है तो ऐसे समय में ड्राई शैम्पू आपकी मदद कर सकता है। आप बस अपने बालों में ड्राई शैम्पू लगा लें। इससे आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की बनेंगे और उनका चिपचिपापन भी खत्म हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
