Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
शादी में खुद की बॉडी चमकानी हो तो करें बॉडी पॉलिशिंग
शादियों का सीज़न आ गया है, ऐसे में होने वाली दुल्हनें अपनी स्किन का काफी दिनों से ही ख्याल रखने लग जाती हैं। महीने भर पहले से ही वह सुंदरता को निखारने के लिये फेशियल, क्लीनअप और ना जाने क्या क्या करवाने लगती हैं। शादी के दिन सबसे खास दिखना भला कौन सी दुल्हन का सपना नहीं होगा। ऐसे में न सिर्फ चेहरे बल्कि पूरी बॉडी का ग्लो बरकरार रहे यह बहुत जरूरी है।
आजकल इसके लिए बॉडी पॉलिशिंग काफी चलन में है जो आसान प्रक्रिया तो है ही, साथ ही शरीर को तुरंत ग्लो मिलता है। इससे मृत कोशिकाएं हटती हैं और त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा बॉडी पालिशिंग के जरिए शरीर को पूरी तरह से आराम पहुंचाया जाता है।

तो अगर आप अपनी शादी में भी ना सिर्फ अपने चेहरे को बल्कि बॉडी को भी चमकाना चाहती हैं तो बॉडी पॉलिशिंग एक बहुत ही अच्छा उपाय हो सकता है।
कैसे होती है बॉडी पॉलिशिंग?
सबसे पहले शरीर पर स्क्रब किया जाता है। स्क्रब को दस मिनट तक पूरे शरीर पर लगाया जाता है और फिर सूखने के बाद गीले व हल्के हाथों से रगड़ा जाता है। स्क्रबिंग की मदद से बाडी की डेड स्किन निकल जाती है और साथ ही साथ टैनिंग भी रिमूव होती है। इसके बाद बॉडी को वॉश करके उस पर स्किन ग्लो पैक लगाते हैं और सूख जाने के बाद इसे वॉश करके हटाया जाता है। फिर बॉडी शाइनर लगाकर त्वचा की पांच से दस मिनट तक मसाज की जाती है।

घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल बॉडी पालिशर
STEP 1 : बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल
बॉडी पॉलिशिंग के लिए स्क्रबर बनाना है तो आपको बेसन, मसूर का आटा, चंदन का पाउडर, हल्दी पाउडर और दूध की जरूरत होगी।
STEP 2 : बॉडी मास्क का प्रयोग
बॉडी मास्क बनाने के लिए आपको उचित मात्रा और अनुपात में सभी सामग्री लेने की जरूरत होती है। बॉडी मास्क पाउडर को आप घर पर ही बनाकर किसी एयरटाइट कंटेनर में दो-तीन महीनों के लिए रख सकती हैं। इसे आप चेहरे और बॉडी दोनों पर लगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि बॉडी मास्क बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत पड़ती है।

सामग्री
- 1/3 कप मसूर की दाल
- 1/3 कप मूंग दाल (सिर्फ हरे रंग की दाल का प्रयोग करें)
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच चावल का आटा
- 5-8 बादाम
- 1/2 चम्मच चिरोंजी
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- जरुरत अनुसार दूध

बनाने का तरीका
- मिक्सर का जार लें, ध्यान रहे जार अंदर से पूरी तरह से सूखा हुआ होना चाहिए। अब इसमें मसूर की दाल, मूंग दाल, बेसन, चावल का आटा, बादाम और चिरोंजी डालें। अब इसे अच्छी तरह से पीसकर पतला पाउडर बना लें।
- आप इस पाउडर को दो-तीन महीने तक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकती हैं।
- अब एक कटोरी में एक चम्मच ये पाउडर डालें और उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर दूध से अच्छी तरह से मिक्स करें। दूध डालने के लिए चम्मच का ही प्रयोग करें। इस मिश्रण को इतना गाढ़ा रखें कि ये त्वचा पर टिक जाए, बहे नहीं।
- बॉडी मास्क को हमेशा ऊपर की ओर लगाना चाहिए।
- 30 मिनट के लिए इसे सूखने दें।
- 30 मिनट के बाद इसके सूखने पर इसे हल्के गुनगुने पानी से वॉश कर लें और इसके बाद अपना रेग्युलर मॉइश्चराइज़र लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
