Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Waxing कराने के बाद Rashes को दूर करने के घरेलू उपचार
वैक्सिंग करवाना लड़कियों का शौक नहीं बल्कि जरुर बन गई है। महीने में एक या दो बार तो सिर्फ वैक्सिंग करवाने के लिये ही ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अनचाहे बालों से मुक्ती पाने का यह सबसे बढियां तरीका है। लेकिन कई लड़कियों को वैक्सिंग कराने के बाद स्किन पर लाल रंग के चकत्ते हो जाते हैं, जिसमें जलन और खुजली महसूस होना आम बात है।
वैक्स गरम होने के साथ साथ कैमिकल एजेंट से भी भरी होती है इसलिये यह हर तरक की स्किन को सूट नहीं करती। पर आप डरिये नहीं क्योंकि आज हम आपको इसे ठीक करने के लिये कुछ जरुर घरेलू नुस्खे ले कर आए हैं।

बर्फ का टुकड़ा
त्वचा से वैक्स को हटाने के बाद यदि खून बहने की समस्या आती है तो एक बर्फ का टुकड़ा लें और तुरंत लाभ प्राप्त करने के लिये प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ें इससे सम्स्या में आराम मिलेगा।
त्वचा पर ठंडा कपड़ा रखें
गर वैक्सिंग के बाद आपकी स्किन में काफी देर तक जलन और लाली महसूस हो तो कोल्ड कंप्रेस त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा की जलन और लाली कम हो जायेगी।

अपनी स्किन को बड़े आराम से धोइये
वैक्सिंग के बाद अपनी स्किन की केयर अच्छी तरह से करनी चाहिये। इसे हल्के हल्के हाथों से ठंडे पानी से धोइये। याद रहे कि इस दौरान किसी भी प्रकार का साबुन या स्क्रब ना यूज़ करें नहीं तो स्किन में कैमिकल फैल जाएगा और नुकसान होगा।

लैवेंडर या टी ट्री ऑइल
लैवेंडर या टी ट्री ऑइल लगाने से भी काफी आराम मिलता है। कैमोमाइल या रोज ऑइल , ऐलो- वेरा जेल और ककड़ी भी त्वचा के लाल दानों को कम करने में मदद करते हैं।

सूरज की किरणों से बचें
अच्छा होगा कि वैक्सिंग के बाद सूरज की धूप में ना निकलें। और हो सके तो गरम पानी से नहाएं भी नहीं वरना आपकी स्किन पर जलन और खुजली शुरु हो सकती है। अगर आप को बाहर निकलना हो तो आप घर आते ही हाथों में आइसक्यूट लगाएं।

एलो वेरा जेल लगाएं
बहुत सारी स्किन की समस्या को दूर करने के लिये एलो वेरा जेल काफी अच्छा हेाता है। इससे आप एजिंग को दूर कर सकती हैं, स्किन को नमी पहुंचा सकती हैं साथ ही स्किन की जलन और उसके रंग को निखार सकती हैं। वैक्सिंग के बाद स्किन पर एलो वेरा जेल जरुर लगाएं।

चेक करें कि कहीं आपके पीरियड्स तो नहीं आने वाले हैं
क्या आप जानती है कि आपकी त्वचा अन्य दिनों कि अपेक्षा मासिक धर्म के दिनों में अधिक संवेदनशील हो जाती है? यह अधिकतर लोगों द्वारा ज्ञात नहीं है लेकिन यह त्वचा पर गांठो के आने के कई कारणों में से शीर्ष कारण है। अत: हो सके तो इन दिनों में भद्दे गांठों से बचने के लिये वैक्सिंग की प्रक्रिया इन दिनों में न करें।

नारियल का तेल लगाएं
शुद्ध नारियल का तेल त्वचा की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ठीक करने के काम आता है। एक बार जब आप अपने शरीर के मनचाहे भाग पर वैक्सिंग की प्रक्रिया अपना लें तो इसके बाद इसपर शुद्ध नारियल के तेल का प्रयोग करें। यह ना सिर्फ आपके शरीर को आराम प्रदान करता है, बल्कि इस पर फोड़े फुंसी होने से भी आपको बचाता है। अतः अपने शरीर पर शुद्ध नारियल के तेल से मालिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
