Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हफ्तेभर में आएगी दाढ़ी अगर आजमाएंगे ये टिप्स
आज कल लंबी दाढ़ी का चलन काफी तेजी से बढ गया है। और वैसे भी ज्यादातर लड़कियों को रफ एंड टफ लड़के ही पसंद होते हैं। भले ही कहने को चिकने लड़कों की मिसाल दी जाती हो, लेकिन असल में लड़को पर हैवी दाढ़ी ही सूट करती है।
सबसे बड़ी बात ये है कि आजकल बदलते फैशन के साथ दाढ़ी और मूछें भी स्टाइलिश होने लगी हैं। जहां लड़के दाढ़ी के साथ अलग अलग प्रयोग करते हैं वहीं कुछ लड़कों को तो दाढ़ी ही नहीं आती है।

दाढ़ी से न केवल पुरुषों की खूबसूरती बढ़ती है बल्की साथ ही व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए पुरुषों को दाढ़ी पसंद भी आती है। महिलाओं की तरह ही पुरूष भी अपने बालों और दाढ़ी को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। दाढ़ी की अच्छी ग्रोथ उनके चेहरे को आर्कषक बना देती है।
लेकिन कई बार युवा होते पुरूषों की दाढ़ी ठीक ढंग से नहीं आती। जो उनके व्यक्तित्व को प्रभावित करती है। अगर आपको भी दाढ़ी बढ़ाने के टिप्स चाहिए तो इस स्लाइडशो में इसके बारे में विस्तार से जानिये।

आपकी डाइट होनी चाहिये अच्छी
आज जो भी खाएंगे उसका सीधा असर आपकी बॉडी पर होगा यानी की आपकी दाढ़ी पर होगा। इसलिए अपने नियमित आहार में विटामिन बी को शामिल करें। विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी बालों को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है।

विटामिन लें
डेड स्किन सेल्स को हटाने से नए बालों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। आप चाहें तो पुरुषों के त्वचा के लिए तैयार कोई अच्छा एक्सफोलिएट मास्क भी ट्राइ कर सकते हैं। अपने आहार और ब्यूटी प्रोडक्ट में विटामिन बी को शामिल करें।

हफ्ते में 2 बार करें मसाज
मसाज करने से भी दाढ़ी की ग्रोथ पर असर पड़ता है। दाढ़ी को पोषण देने के लिए और इसे तेजी से बढ़ने में मदद करने के लिए आपको कुछ तेल के जरिए चेहरे की मसाज करनी होगी। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। आप आंवले, जैतून और नारियल के तेल से मालिश कर सकते हैं।

खुद की लाइफस्टाइल बदलें
प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाते हैं और नींद इसलिए जरूरी है, क्योंकि इसी समय पौष्टिक तत्व अपना काम करते है। साथ ही दिन में 7-8 गिलास पानी पीने से भी घने और स्वस्थ बालों के विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा बालों को झड़ने से रोकने के लिए तनावमुक्त रहने की कोशिश करें।

स्मोकिंग से बनाएं दूरी
अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपका घनी दाढ़ी और मूंछों का सपना पूरा होना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इसका असर आपकी फेशल ग्रोथ पर भी पड़ता है। डॉक्टर बताते हैं कि सिगेरट में मौजूद निकोटिन बॉडी को न्यूट्राइंट्स अब्जॉर्ब करने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी कम कर देता है। यानी स्मोकिंग से हेयर लॉस होता है।

बालों को बढ़ने दें
शुरुआत में दाढ़ी के बाल अपूर्ण और खराब सी दिखेंगी। जैसे ही बाल बड़े होंगे धीरे-धीरे बढ़ रहे फालिकल्स को खुद के बालों को विकसित करने का समय मिल जाएगा। ऐसे में बालों के बीच दिखने वाला खाली स्थान अपने आप छिप जाएगा इसलिए धैर्य रखें और अपनी दाढ़ी को बढऩे और विकसित होने दें।

कंडीशन
एक बार जब आप की दाढ़ी बढ़ जाए तो इसे टॉप कंडीशन में रखना भी बेहद जरूरी है। इससे आपको ट्रीम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैस्टर के तेल को एक बेहतरीन कंडीशनिंग ट्रीटमेंट माना जाता है, जो बालों को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी दाढ़ी को सही दिशा में आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा जैतून का तेल, नारियल तेल और पिपरमेंट के तेल को भी दाढ़ी के बालों को पोषण देने के लिए अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
