Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पलकों को घना और लंबा बनाने के लिये सस्ते तरीके
लड़कियों की आंखें देखने में तभी खूबसूरत लगती हैं जब उनकी पलकें लंबी और घनी हों। घनी पलकें और भौं, आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। लेकिन कई लोगों की ऊपरी और निचली पलकें बहुत हल्की होती है जिससे आंखों में कोरापन लगता है। बाजार में ऐसी कोई चीज़ अभी तक उपलब्ध नहीं है जो आपकी पलकों को घना बना सके। अगर आप अपनी पतली और कम घनी पलकों से परेशान हैं तो यहां नीचे दिये हुए उपायों को जरुर आजमाएं।

पलकों को घना और लंबा बनाने के लिये सस्ते तरीके
1. कैस्टर ऑइल और ऑलिव ऑइल
पलकों के बाल बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑइल के साथ जैतून का तेल बहुत ही आसान और आई लैश बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय है। इसके लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑइल और एक्स्ट्रा वर्जिन कैस्टर ऑइल का प्रयोग करें। पलकों के लिए इस उपाय को तैयार करने के लिए जितनी मात्रा में ओलिव ऑइल लिया हो उसकी आधी मात्रा में कैस्टर ऑइल लें और इन दोनों को मिक्स कर के एक बंद शीशी में रख लें। अब रोजाना सोने के पहले रुई के फोहे से इसे अपनी पलकों के बालों पर लगायें। इसे रात भर लगे रहने दें.। आप कुछ हफ़्तों में फरक देंखेगी।
2. पलकों के हिसाब से मस्कारा लगाएं
अगर आप किसी नाइट पार्टी या डेट पर जा रही हैं तो पलकों पर मसकारा अच्छी तरह से लगाएं। इससे पलकों में भारीपन आएगा और वह सुंदर लगेगी। यह तरीका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। मार्केट में लम्बी और छोटी पलकों के लिए अलग - अलग तरीके के मसकारे मिल जाएंगे। आप अपनी पलकों के हिसाब से खरीद कर सही तरीके से लगाएं।

3. नकली पलकें लगाएं
अगर आपकी आंखों में पलकें बिलकुल नहीं है तो नकली पलकों को इस्तेमाल भी कर सकती है। ये मार्केट में आसानी से मिल जाती है। इन्हे खरीदकर लाएं, अपनी आंखों के हिसाब से सेट कर लें और उन्हे लगा लें। इन्हे लगाने से असली पलकें छुप जाती है और नकली पलकों से आंखों की सुंदरता बढ़ जाती है।

4. मॉश्चराइजर लगाएं
पलकों को भारी और घना दिखाने के लिए आप उन पर मॉश्चराइजर लगा सकती है इससे वह घनी और डार्क दिखेगी। यह पलकों को भारी और घना करने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है।

5. अपनी पलकों को ना रगड़ें
अगर आपकी पलकें कम घनी है तो उन्हे कतई न रगड़ें, इससे वह टूटती है। पलकों को रगड़ना बंद कर दीजिए, इससे वह टूटेगी नहीं और घनी हो जाएगी। इस तरीके से आपको किसी भी ब्यूटी टिप्स को अपनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

6. वैसलीन भी है बड़े काम की
वैसलीन छोटी पलको की लंबाई बढ़ाने के लिए एक और आसान तरीका है। रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर वेसिलीन का एक थपका लगा ले। यह एक अच्छी अवधि में पलको के विकास में सुधार देता है। खैर, वेसिलीन इतनी यह ज़्यादा महँगा नही है इसलिए वेसिलीन खरिदने के लिए भारी खर्च करने की जरूरत नहीं है।
7. विटामिन ई कैप्सूल
पलकों को लंबा और घना बनाने के तरीके, विटामिन ई बालों को पोषण देने के लिए प्रसिद्ध रूप से जाना जाता है। यह वास्तव में पलको को स्वास्थ्य बना देगा। यह बालों को पूरी तरह से खींचने मे मदद करेगा। तो सीधे अपनी पलको पर विटामिन ई के तेल की एक छोटी सी मात्रा लगाने की कोशिश करे। पलको के विकास के लिए इस उपाय का अभ्यास करते रहे।



Click it and Unblock the Notifications
