Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इन दो घरेलू पैक से हटाएं पांवों में जमी टैनिंग
अक्सर ज्यादा देर पांव खुले छोड़ने या धूप के ज्यादा सम्पर्क में आने की वजह से पांव अक्सर टैन हो जाते है। टैनिंग सिर्फ चेहरे, गर्दन या फिर आर्म्स पर ही नहीं होती। तेज धूप का असर पैरों पर भी पड़ता है। सूर्य की खतरनाक विकिरणों की वजह से पैरों में डेड स्किन जमा होने लगती है। जिससे यह काले दिखाई देने लगते हैं।
ये दिखने में बहुत ही भद्दे दिखते है जिस वजह से आप अपने पसंद के कपड़े और हील्स पहनने से कतराते है। पेडिक्योर करने से पैरों की रंगत दुबारा वापिस पाई जा सकती है, मगर पार्लर में घंटों बिताने के अलावा आप घर बैठे भी पांव की खूबसूरती वापस लौटा सकते है। आइए जानते है कैसे?

संतरे का छिलका और दूध
संतरे में नेचुलर ब्लीचिंग गुण होते हैं जो पैरों के दाग-धब्बे मिटाने का काम करते हैं। वहीं दूध में लेक्टिक एसिड होता है जो पांव में से मृत कोशिकाएं हटाकर पांव की चमक लौटा देता है।
पैक बनाने की विधि
सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में अच्छे से सूखा लें। फिर इसको मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। अब इसमें 4 से 5 चम्मच दूध के मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब पेस्ट को पैरों पर लगा कर हल्के हाथों से मसाज करें और 20 से 25 मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें।

नींबू और शहद
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। वहीं शहद पैरों को नर्म बनाने का काम करता है। ये पैक पांव मे जमी टैनिंग को दूर करने के साथ पांव को मुलायम बनाया रखता है।

पैक बनाने की विधि
1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा मिल्क पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। अब इस पेस्ट को 20 मिनट तक पैरों में लगाने के बाद गर्म पानी से धो लें। इसके साथ घर से बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन जरूर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
