Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
बेकिंग सोड़ा से कैसे चमकाएं अपनी गंदी एडियां
घरो में आराम से मिलने वाला बेकिंग सोडा आपके शरीर के बड़े काम आ सकता है। बेकिंग सोडा से आपका रंग रूप तो चमक ही सकता है साथ में पैरों के हाल भी सुथर सकते हैं। बेकिंग सोडा का बेस क्षारीय (alkaline) होता है जिसमें कोई भी एसिडिक चीज मिलाने से कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है। यह काफी सस्ता और प्योर भी है जिससे लोग इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।
बेकिंग सोडा को आप साफ़ सफाई के लिए कई तरीके से इस्तेमाल में ला सकते हैं। अगर आप इसे लिक्विड डिटर्जेंट के साथ मिला दें तो कपड़े धुलने पर और अच्छे से साफ़ होते हैं और उनकी चमक बढ़ जाती है। क्या आप जानते हैं कि पैरों से संबंधित कई समस्याओं जैसे उन्हें साफ बनाने आदि के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
लेकिन हां बेकिंग सोडा का इस्तेमाल वे लोग ज्यादा ना करें जिनकी त्वचा काफी संवेदनशील है नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। अब आइये जानते हैं कि बेकिंग सोडा पैरों को कैसे सुंदर बनाता है।

1. पैरों के लिए क्यों करना चाहिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल: पैरों का ख्याल रखने के लिए बेकिंग सोडा सबसे अच्छा होता है। यह पैरों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखता है साथ ही पैरों की त्वचा को मुलायम बनाए रखता है। बेकिंग सोडा जूतों के कारण होने वाले कॉर्न को भी मिटाता है।

2. एक्सफॉलिएट करता है: पैरों से डेड स्किन को हटाने के लिये बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत अच्छा माना जाता है। यह त्वचा से अशुद्धियां हटाकर त्वचा को कोमल बनाता है। इसका एक्सफॉलिएट स्क्रब बनाने के लिए थोड़ा पानी लेकर उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण से पैरों पर मसाज करें और ब्रश से साफ करके पैरों को गर्म पानी से धो लें।

3. बेकिंग सोडा और ओटमील और नारियल तेल - आधे चम्मच बेकिंग सोडा के साथ 1 टीस्पून ओटमील और 1 टीस्पून नारियल तेल मिलाएं। इसे स्क्रब की तरह उपयोग करना है। इसे लगाने के बाद 10 मिनट तक इंतजार करें और फिर गीले कपड़े से रगड़ते हुए साफ कर लें। आप इस स्क्रब को हफ्ते में एक बार प्रयोग कर सकते हैं।

4. पैरों की बदबू को कम करता है: पैरों की बदबू को कम करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने जूतों में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर पूरी रात के लिए छोड़ दें या फिर गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर 20 मिनट तक पैरो को भिगोकर रखें। अपने पैरों को तौलिए से पोंछकर मॉइश्चराइजर लगाएं।
5. एथलीट फुट: यह भी पैर में होने वाला एक साधारण संक्रमण होता है जो कि बड़े अंगूठे के आसपास होता है। आधा कप एप्पल साइडर वेनेगर और एक कप बेकिंग सोडा मिलाकर गर्म पानी में डाल लें और 15 मिनट तक डुबाकर रखें जिससे संक्रमण तेजी से खत्म हो जाता है।

6. पेडीक्योर करें: अपने घर पर आप स्पा जैसा आराम पा सकती हैं। पैरों को भिगोने के लिये 3 चम्मच बेकिंग सेडे को गरम पानी में मिलाएं। फिर उसमें कोई अपने मन पसंद का तेल डालें। अपने पैरों को उसमें 20 मिनट तक भिगो कर रखें। फिर अपने पैरों को बेकिंग सोडा और पानी के पेस्ट से स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
