Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मुलायम और मखमली ब्रेस्ट के लिए फॉलो करें ये टिप्स..
सुडौल और स्वस्थ महिलाओं के स्तन उनके सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। आप माने या न माने लेकिन सुडौल और सुंदर ब्रेस्ट की वजह से महिलाएं और ज्यादा अट्रेक्टिव लगती है। हर लड़की चाहती है कि उसके स्तनों का आकार सही आने के साथ वो शरीर के बाकी हिस्सों की तरह यहां की स्किन भी गोरी, मुलायम और कोमल बनी रही। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ ब्रेस्ट की स्किन लूज होना एक सामान्य समस्या है लेकिन महिलाएं चाहे तो दूसरी महिलाओं की तरह अपनी ब्रेस्ट की स्किन की सही केयर करके ब्रेस्ट की कोमलता और नाजुकता को बनाएं रख सकते हैं। आइए जानते है कैसे?
आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने ब्रेस्ट को हर वक्त सॉफ्ट और स्मूथ बनाए रख सकती हैं। तो इस टॉपिक को इगनोर ना करें और इस बात पर जल्द ही ध्यान दें।

स्क्रब करें:
आपको अपने ब्रेस्ट रोजाना स्क्रब करने चाहिये, जिससे उस पर जमी गंदगी साफ हो सके। ब्रेस्ट के रोजाना ढके होने के बावजूद भी इन पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं। इसलिये आपको स्किन फ्रेंडली स्क्रब का प्रयोग रोज करना चाहिये।

करें फेशियल क्रीम का प्रयोग:
घर पर रखी फेशियल क्रीम को आप ब्रेस्ट पर लगा कर मसाज कर सकती हैं। इससे ब्रेस्ट पर झुर्रियां नहीं पड़ेंगी और वे हमेशा मुलायम बने रहेंगे।

पीठ के बल ही सोएं-
एक्सपर्ट का मानना है कि आपको पेट के बल नहीं बल्कि पीठ के बल ही सोना चाहिये। पेट के बल सोने से ब्रेस्ट पर प्रेशर पड़ता है और उसके शेप पर असर पड़ता है। इससे उन पर महीन रेखाएं और झर्रियां पड़ सकती हैं।

ब्रेस्ट को रोजाना मॉइस्चराइज़ करें:
कौन कहता है कि आपके चेहरे को ही बस हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजेशन की जरुरत है? आपके ब्रेस्ट को भी रोजाना नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरुरत है। इससे मॉइस्चर ब्रेस्ट में अच्छी तहर से समा जाएगा और आपके ब्रेस्ट कभी ड्राय नहीं होंगे।

सनस्क्रीन लगाएं:
भले ही आपके ब्रेस्ट ढंके हों, लेनिक घर से बाहर निलकने से पहले अपने ब्रेस्ट पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।

अच्छी हेल्दी डाइट खाएं:
अपने ब्रेस्ट को मुलायम रखने के लिये अपने आहार में हेल्दी डाइट शामिल करें। इसमें प्रोटीन, लीन मीट, बींस और अंडे होने चाहिये। आपको ऐसे आहार भी खाने चाहिये जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई हो।

सही फिटिंग की ब्रा पहनें
सही फिटिंग की ब्रा भी स्किन के लिए बहुत मायने रखती है कि क्योंकि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से स्किन में कसाव की वजह से ब्रा के निशान बन जाते है और बल्ड सर्कुलेशन पर फर्क पड़ता है। इसके अलावा ढीली ब्रा पहनने से भी स्किन लूज होती है। इसलिए ब्रा खरीदते समय अपने स्तनों के आकार के सही फिटिंग की ब्रा पहनें।

स्किन केयर एक्सपर्ट से मिलिये:
आपको साल में एक बार एक्सपर्ट से जरुर सलाह लेनी चाहिये। अगर आपको एलर्जी या अन्य समस्या अपने ब्रेस्ट में देखने को मिले तो, तुरंत ही एक्सपर्ट से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
