Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
इन मामूली सी दिखने वाली चीजों से पाएं खूबसूरत और लम्बे नेल्स
लंबे और खूबसूरत नाखून हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते है, अगर ये सही ये शेप में हो और खूबसूरत नेलपेंट्स के साथ ये आपके हाथों की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। लंबे नाखूनों को आप तरह-तरह के नेल आर्ट बनाकर सजा भी सकती हैं। मगर कई लड़कियों की शिकायत होती है कि उनके नाखून नहीं बढ़ते है। दरअसल कैल्शियम की कमी या किसी अन्य कारण से नाखून बढ़ते नहीं।

अगर बढ़ते हैं तो इतने कमजोर होते हैं कि टूट जाते हैं। नाखूनों को बढ़ाने के लिए लड़कियां कई तरीके अपनाती हैं। अगर आप भी खूबसूरत और लम्बे नाखूनों की चाह रखती हैं तो ये नुस्खे जरुर अपनाएं।
संतरे का जूस
10 मिनट तक नाखूनों में संतरे का जूस लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें। लगातार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नाखून बढ़ने लगेंगे। इसके अलावा चाहे तो संतरा खाने के बाद बचे छिलके को भी नाखूनों पर रगड़ने से नाखून जल्दी बढ़ जाते है।
नींबू का रस
एक कटोरी गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें डालें।अब उस पानी में 5 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को रहने दें। इसके बाद तुरंत हाथों को ठंडे पानी में डाल दें। इसके अलावा नींबू के छिलके को भी आप नाखूनों पर रगड़ सकती है। उसमें भी खूब मात्रा में नींबू का रस बचा होता है।
नारियल तेल
नाखूनों को बढ़ाने में नारियल तेल भी बहुत हैल्पफूल है। इस तेल को लगाने से नाखून मॉइस्चराइज होंगे और टूटेंगे नहीं। एक कटोरे में नारियल तेल डाल लें । इस तेल से नाखूनों क मालिश करें। इससे नाखून तेजी से बढ़ेंगे।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल भी नाखूनों को बढ़ाने में सहायक है। इसमें विटामिन ई होता है जो नाखूनों को पोषण प्रदान करता है जिससे नाखून तेजी से बढ़ते हैं। ऑलिव ऑयल को गर्म करके उससे कम से कम 3 मिनट तक नाखूनों पर मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में नाखून बढ़ने लगेंगे।
लहसुन
नाखून बढ़ाने के लिए लहसुन की कलियां लें। अब इन कलियों को बीच से काटकर नाखूनों पर मलें। इस नुस्खे को रात में करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। रोजाना रात को कुछ दिनों तक लगातार लहसुन लगाने से नाखून बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
नाखूनों को चबाना छोड़े
कुछ लोगों में गंदी आदत होती है वो नाखून को चबाते रहते है। इसमें कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद हो सकती है। जो आपके मुंह के जरिए पेट में जाकर आपको बीमार भी कर सकते है। नाखूनों को चबाने से उनकी ग्रोथ में भी फर्क पड़ता है।
नाखून बढ़ाने के लिए इन विटामिंस को खाएं
विटामिन ए
नाखून बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में 'विटामिन ए' जरूर शामिल करें। विटामिन का सेवन करने से नाखून मजबूत होने लगते हैं। शरीरर में 'विटामिन ए' की कमी को पूरा करने के के लिए अंगूर, दूध, गाजर, पालक, मांस, मछली और अंडे करें।

विटामिन सी
'विटामिन सी' के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पत्तेदार साग और खट्टे फल (संतरे, कीनू) खा सकते हैं।
विटामिन एच
'विटामिन एच' यानि बायोटिन भी नाखूनों के लिए बहुत जरूरी तत्व है। इसकी पूर्ति के लिए केले, एवोकाडो और सैल्मन का सेवन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications