Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
सर्दियों में होठों को सॉफ्ट बनाए रखेंगे ये होममेड लिप बाम
रूखे सूखे और फटे हुए होठों को मैनेज कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है और आपकी परेशानी तब और बढ़ जाती है जब आपको लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद हो। शरीर का बेहद सेंसिटिव और नाज़ुक हिस्सा होने की वजह से होठों की त्वचा को ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत होती है।
बाज़ार में मिलने वाले लिप बाम आपके होठों को काफी हद तक मुलायम बना सकते हैं लेकिन बेहतर होगा यदि आप घर में खुद से तैयार किए लिप बाम का इस्तेमाल करें।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे कोकोनट ऑयल की मदद से सॉफ्ट लिप्स पा सकते हैं। आप कोकोनट ऑयल के साथ पेट्रोलियम जेली, ऑलिव ऑयल जैसे आसानी से मिलने वाले सामान का प्रयोग करके होममेड लिप बाम बना सकते हैं।
नारियल का तेल नेचुरल मॉइशचराइज़र की तरह काम करता है। ये होठों की त्वचा में नमी को सुरक्षित रखने का काम करता है। ये त्वचा को सूरज की खतरनाक किरणों से भी बचाता है। तो चलिए जानते हैं की कैसे मुलायम और स्वस्थ होठों के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोकोनट ऑयल और पेट्रोलियम जेली लिप बाम
सामग्री
½ चम्मच नारियल का तेल
1 चम्मच एलो पेट्रोलियम जेली
कैसे बनाएं
आपको सबसे पहले एक पैन में पेट्रोलियम जेली गर्म करना है। इस बात का ध्यान रखें की आंच हल्की हो। अब इसमें नारियल का तेल डालें। दोनों चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें फिर किसी एयरटाइट कंटेनर में इसे डाल लें। आप इस लिप बाम का इस्तेमाल सुबह के समय और रात में सोने जाने से पहले करें।

कोकोनट ऑयल और ऑलिव ऑयल लिप बाम
सामग्री
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 चम्मच कारनौबा वैक्स
कैसे बनाएं
सबसे पहला स्टेप है कि आप नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल और कारनौबा वैक्स को हल्की आंच में पिघला लें। अब इसे एक कंटेनर में रख लें और इसे ठंडे स्थान पर धूप से दूर रखें। आप जब चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छे नतीजों के लिए रोज़ाना इसका इस्तेमाल करें।

कोकोनट ऑयल और शिया बटर लिप बाम
सामग्री
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
1 चम्मच कारनौबा वैक्स
1 चम्मच शिया बटर
कैसे बनाएं
सबसे पहले कोकोनट ऑयल, कारनौबा वैक्स और शिया बटर को पिघलाना शुरू करें। ये जब पिघलकर एक दूसरे के साथ मिक्स हो जाए तब इसे किसी छोटे डिब्बे में डाल कर ठंडा कर लें। इसे आप जब चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छे नतीजों के लिए रोज़ाना इसका प्रयोग करें।

कोकोनट ऑयल और जोजोबा ऑयल लिप बाम
सामग्री
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
5-6 बूंदें जोजोबा ऑयल
कैसे बनाएं
कम आंच पर सबसे पहले नारियल का तेल गर्म करें। जब नारियल का तेल पूरी तरह से पिघल जाए तब इसमें जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदें डालें और इस मिश्रण को दोबारा गर्म करें। जब ये मिक्सचर कमरे के तापमान में आ जाए तब किसी कंटेनर में रख कर ठंडा करें।

कोकोनट ऑयल और लैवेंडर ऑयल लिप बाम
सामग्री
1½ चम्मच नारियल का तेल
1 चम्मच कारनौबा वैक्स
8-10 बूंदें लैवेंडर ऑयल
कैसे बनाएं
सबसे पहले कोकोनट ऑयल और कारनौबा वैक्स को एक पैन में लेकर हल्के आंच में गर्म करें। बाद में लैवेंडर ऑयल मिक्स करें और अच्छे से इसे मिलाएं। एक डिब्बे में इसे संभाल लें। इसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं। मुलायम होठों के लिए रोज़ाना इसे प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
