Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश की भीनी खुशबू के साथ दूर करें ड्राई स्किन की प्रॉब्लम
क्या आपने कभी खुद से घर पर स्किन केयर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार करने के बारे में सोचा है और वो भी अपनी पसंदीदा सामग्री का इस्तेमाल करते हुए, जो आपके स्किन टाइप और टोन की ज़रूरत को ध्यान में रखता हो? अगर अभी तक आपने ऐसा नहीं किया है तो आपको इस बारे में ज़रूर सोचना चाहिए।
आपका किचन अलग अलग सामग्रियों का ख़ज़ाना है जिनका इस्तेमाल करके आप बेहतरीन बॉडी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स तैयार कर सकते हैं जैसे फेस वॉश, फेस पैक, स्क्रब, लोशन, मॉइशचराइजर। इतना ही नहीं, आप बॉडी वॉश भी तैयार कर सकते हैं।

जब हम होममेड बॉडी केयर प्रोडक्ट्स की बात कर ही रहे हैं तो आपको ये बात भी जाननी चाहिए कि हम सामान्य चीज़ों का इस्तेमाल करके रिफ्रेशिंग स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश भी घर पर तैयार कर सकते हैं। क्या आप इसे तैयार करने की विधि जानने के लिए उत्सुक हैं? लेकिन इसे तैयार करने की प्रक्रिया जानने से पहले ये जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी से त्वचा को किस तरह के लाभ मिलते हैं।

त्वचा को स्ट्रॉबेरी से मिलते हैं किस तरह के लाभ
विटामिन सी से भरपूर ये रसीला और चटकदार रंग वाला फल महिलाओं को काफी पसंद आता है। खासतौर से जब स्किन केयर के लिए किसी फल के इस्तेमाल की बात आती है तो वो स्टॉबेरी को अपनी पहली पसंद बताती हैं। इसके अनगिनत फायदों को देखते हुए होममेड बॉडी वॉश, स्क्रब और फेस मास्क में इसका प्रयोग किया जाता है।

स्टॉबेरी के इस्तेमाल से त्वचा को मिलते हैं ये सारे फायदे
- स्ट्रॉबेरी स्किन को पोषण और नमी देता है
- ये पफी आंखों को राहत देता है
- ये त्वचा को जवां बनाता है
- स्ट्रॉबेरी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो बारीक लकीरों और झुर्रियों से लड़ते हैं
- ये त्वचा की सेहत का ख्याल रखते हैं और डेड स्किन को हटाता है
- ये त्वचा को डी टैन करने के अलावा स्किन टोन को हल्का करता है
- ये उन बैक्टीरिया से लड़ता है जिनकी वजह से एक्ने और पिंपल्स होते हैं
- कुछ स्ट्रॉबेरी को क्रश करके पल्प बना लें और उसे एक बाउल में रख लें। इसे और अच्छे से मिक्स करें ताकि पानी जैसा पेस्ट बन जाए। अगर आपके पास स्ट्राबेरी नहीं है तो आप मार्किट में आसानी से मिलने वाले स्ट्रॉबेरी एसेंस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पल्प / एसेंस तैयार होने के बाद अगले स्टेप पर बढ़ें।
- एक पैन लें और हल्के आंच पर नारियल का तेल गर्म करें। अब इसमें स्ट्रॉबेरी पल्प या एसेंस डाल कर अच्छे से चलाएं।
- जब ये तेल हल्का गुलाबी होने लगे तब इसमें कैसाइल सोप मिलाएं और आंच बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को पैन में ठंडा होने दें।
- जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तब इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल काट कर डालें और मिक्स कर दें। आप इसके स्थान पर विटामिन ई पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब आप इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं और मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को किसी बॉडी वॉश बॉटल में भर लें। ये इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है, बस इसे ठंडी और सुखी जगह पर स्टोर करके रखें। नोट: बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से पहले इसके बोतल को अच्छे से शेक कर लें।

ड्राई स्किन के लिए घर पर कैसे तैयार करें स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश?
सामग्री:
4-5 स्ट्रॉबेरी / 1 चम्मच स्ट्रॉबेरी एसेंस
2 चम्मच कोकोनट ऑयल
½ कप कैसाइल साबुन
1 चम्मच विटामिन ई ऑयल / 2 विटामिन ई कैप्सूल
1 चम्मच लैवेंडर एसेंशियल ऑयल




Click it and Unblock the Notifications
