Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
हाथों से मेहंदी हो जाएगी 1 दिन में Fade, करें बस ये उपाय
लड़कियों को हाथों में मेहंदी लगाने का बड़ा क्रेज होता है। शादी हो या फिर कोई त्योहार... बिना मेहंदी मानों हाथ बिल्कुल सूने पड़े हों। यह हिना पेड़ के पत्तों से निकाली जाती है जिसको लगाने से यह हथेली की ऊपरी सतह के अंदर रिस जाती है।

इसकी कुछ दिनों तक आपकी हथेली पर छाप बनी रहती है। मेहंदी देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतनी ही जब यह हाथों से छूटती है तो भद्दी लगने लगती है। बहुत सी लड़कियों को मिटती हुई मेहंदी बहुत ही खराब लगती है तो ऐसे में हमने सोंचा कि क्यूं ना हम आपसे कुछ ऐसे टिप्स शेयर करें, जिससे मात्र एक या दो दिन में ही हथेलियों से हिना मिट जाएगी। आइये देंखे...

जैतून का तेल
ऑलिव आयल को ज़बरदस्त इमल्सीफायर माना जाता है और यह हिना को हटाने का सरल और असरदार तरीका भी है। आप सिर्फ थोड़ा तेल को एक बाउल में निकालकर रूई को उसमें डुबोकर इससे अधिक तेल हटा दें और हिना पर लगाएं। इसे हिना पर 10 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो दें।

दूसरा उपयोग
थोड़ा सा नमक और ऑलिव ऑइल मिक्स कर के पेस्ट बना कर हाथें में लगाएं। इसे अपनी हथेली पर तकरीबन 10 मिनट के लिये रखें और ऐसा कई बार करें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे कई दिनों तक करें।

अपने हाथों को कई बार धोएं
मेहंदी लगे हाथों को अगर कई बार धोया जाए तो रंग निकल जाता है। हांलाकि अपने हाथों को ड्राई होने से बचाएं जरुर। इसके लिये आप उस पर तेल या मॉइस्चराइजर लगा सकती हें।

ब्लीच
प्राकृतिक रूप से हीना के दाग को हटाने के लिए आप अपने हाथों को क्लोरीन और पानी के मिश्रण में कम से कम 5 मिनट तक डुबो कर रखें। अपने हाथ को इस मिश्रण में अच्छे से भिगो कर रखें और इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे मेहंदी का दाग जल्दी निकल जाएगा।

बेकिंग सोडा
3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें नीम्बू जूस की कुछ बूँदें डालें। इसे मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें। इसे हाथ में लगाकर हथेली को रगड़ लें। सोडा को 10 मिनट तक हथेली पर रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

डिटरजेंट
मेंहदी को तुंरत छुड़ाना हो तो पानी में थोड़ा डिटरजेंट मिलाएं और अपने हाथों को उसमें डुबोएं। डिटरजेंट में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट जैसे ही अपना काम करना शुरू करेंगा वैसे ही आप महसूस करेंगी कि आपकी मेहंदी का रंग धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। लेकिन ऐसा करने से पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपकी त्वचा संवेदनशील ना हो। और हाथों की नमी को बनाए रखने के लिए हाथ साफ करने के बाद उस पर मॉस्चाराइजर लगा लें।

ब्लीचिंग पाउडर
जब हम हिना के दाग को हटाने की बात करते हैं तो ब्लीचिंग पाउडर एक कारगर उपाय है। आपको सिर्फ डिज़ाइन पर ब्लीचिंग पाउडर की एक मोटी परत लगानी है और इसे सूखने देना है। इसके बाद पानी से धो लें। अगर इसे आप दो से तीन बार करें तो हीना का दाग आसानी से हट जाएगा।

आलू का जूस
आलू के जूस से भी हीना का दाग 1 दिन में निकल सकता है। जूस को हथेली पर मसाज करें और इसे सूखने दें। इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें और इस प्रक्रिया को दो तीन दिन में फिर से लगाएं और नतीजे देखें।



Click it and Unblock the Notifications
