Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
शेविंग के बाद होने वाले रेज़र बंप से छुटकारा पाने के चमत्कारी उपाय
अधिकांश महिलाएं पैरों के बालों को साफ करने के लिये दाढ़ी वाले रेज़र का इस्तेमाल करती हैं। यह वैक्सिंग से कहीं ज़्यादा लोकप्रिय है क्योंकि यह सुविधाजनक और कम मंहगा होता है। लेकिन बालों को हटाने का यह तरीका आपके पैरों को स्वच्छ और स्पष्ट दिखाने में हर समय कारगर नहीं होता है।
यह तरीका आपके पैरों पर रेड बंप भी पैदा कर सकता है। इन समस्याओं को आम बोलचाल में रेज़र बंप कहा जाता है। इन रेज़र बंप्स की उपस्थिति आपकी त्वचा को परेशान भी कर सकती है और उन्हें नज़रअंदाज़ करने से यह स्थिति और भयावह हो सकती है।

यदि आप भी नियमित रूप से अपने पैरों के बालों को रेज़र से हटाते हैं और उससे होने वाले रेज़र बंप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसे पढ़ लें।
क्या रेज़र ही कट्स या रेज़र बंप का कारण बनता है?
शेविंग करते समय इनग्रोन बालों के कारण कट्स या रेज़र बंप लग जाते हैं। त्वचा में रोमछिद्र फोलिक्स की वजह से इनग्रोन हेयर भी हो सकते हैं जिनका कारण खराब रेज़र होता है।
शेविंग के बाद आप कैसे रेज़र बंप से छुटकारा पा सकते हैं?
बालों को उखाड़ने से बचें
रेज़र बंप होने पर बालों को उखाड़ने से बचें क्योंकि यह स्थिति को और गंभीर कर सकते हैं। कट्स को छूने से त्वचा में सूजन और लालिमा बढ़ सकती है। तो, आप सुनिश्चित करें कि आप कट्स को न तो छुएं और न ही पॉप करें। क्योंकि इससे कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं और आपका बंप भी खराब दिखने लग सकता है।
पुराने रेज़र काम नहीं करते हैं
पुराने रेज़र में बैक्टीरिया होते हैं, जो त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं और विभिन्न परेशानियों जैसे- रेज़र बंप, इनग्रोन हेयर, एलर्जी आदि का कारण बन सकते हैं। यही कारण है कि पुराने रेज़र को हटाना ज़रूरी होता है। समय-समय पर रेज़र्स को बदलते रहें ताकि आपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचे और आप बेहतरीन शेविंग कर सकें।
एस्पिरिन पीसकर कट्स वाली जगह पर लगा लें
पानी में एस्पिरिन को पीसकर रेज़र बंप पर लगा लें, जो काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि एस्पिरिन में सैलिसिलिक एसिड होता है, जो छिलने और जलन का इलाज कर सकता है। बस आपको एक एस्पिरिन को पानी में घोलकर प्रभावित जगह पर लगाना होगा और इसे 5 मिनट तक सूखने देना होगा। साथ ही आप सामान्य पानी के साथ बची एस्पिरिन का कुल्ला कर सकते हैं और प्रभावी परिणामों के लिये इस विधि को दिन में 2 बार अपना सकते हैं।
ग्रीन टी रेज़र बंप को कम करती है
ग्रीन टी में कट्स से होने वाली सूजन और जलन को कम करने की क्षमता होती है। यह पारंपरिक विधि आपको रेज़र बंप से राहत दे सकती है और उन्हें दूर भी कर सकती है। गर्म पानी में दो ग्रीन टी बैग डुबोएं। एक बार ठंडी होने पर बैग्स को हटा दें। फिर आप एक कॉटन बॉल को ग्रीन टी में डुबोएं और कट्स वाली जगह पर लगाएं। इसे 5-10 मिनट तक रहने दें। पैरों पर रेज़र बंप से छुटकारा पाने के लिये दिन में कई बार इस विधि को दोहराएं।
एलोवेरा जेल है सबसे अच्छा
आपको जहां भी छिला हुआ महसूस हो रहा है, वहां पर एलोवेरा जेल लगाएं और कम से कम 1 घंटे के लिये छोड़ दें। फिर उसे पानी से धो लें। एलोवेरा जेल आपको परेशानी से राहत देगा और सूजन भी कम होगी। एलोवेरा जेल जलन में भी आराम देता है और स्किन इनफेक्शन से बचाव करता है। रेज़र बंप से छुटकारा पाने के लिए इस विधि का प्रयोग दिन में 3-4 बार करें।
गर्म पानी का इस्तेमाल
गर्म पानी से प्रभावी क्षेत्र की सूजन कम हो सकती है और शेविंग के कारण होने वाले बंप से भी राहत मिल सकती है। इस प्रक्रिया को करने के लिये आपको गर्म पानी में एक कॉटन कपड़े को डालना होगा। फिर कपड़े से अतिरिक्त पानी को निचोड़ना होगा और कपड़े को कट्स वाली जगह पर रखना होगा। इस प्रोसेस को दोहराने से पहले कपड़े को 5-10 मिनट के लिए प्रभावी क्षेत्र में रहने दें। इस तरह रेज़र बंप से छुटकारा पाने के लिए इस विधि का प्रयोग दिन में कम से कम 2 बार करना होगा।
हर दिन शेविंग ठीक नहीं है
जो महिलाएं जॉब करती हैं वे रोज़ाना पैरों की शेविंग करती हैं, जिसकी वजह से कट्स या छिलना आम बात हो जाती है। लेकिन यह आपके रेज़र बंप को बढ़ावा दे सकते हैं और आपके बालों को भी खराब कर सकते हैं। साथ ही आपके पैरों की त्वचा में सूखापन दिखाई देने लगेगा।
आइस पैक का इस्तेमाल
शेविंग करने के बाद ठंडे पानी या आइस पैक का इस्तेरमाल करें। यह आपकी स्किन में होने वाले रेज़र बंप को कम करता है और उन्हें रोकता है। रेज़र से छिलने पर ही ठंडे पानी या आइस पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि साधारण रूप से भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा पर चमक बरकरार रखने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
