Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
काले हाथों को तुरंत गोरा बनाएंगे ये हैंड पैक्स

सर्दियां आते ही हाथों का बुरा हाल हो जाता है। जिन महिलाओं को दिन भर किचन में काम करना पड़ता है उनका हाथ पानी में पड़े पड़े रूखा और काला हो जाता है। इससे उनके हाथ दिखने में बड़े भद्दे लगने लगते हैं। लेकिन हाथों को गोरा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है।

बस छोटे मोटे घरेलू उपायों के जरिये आप हाथों का कालापन दूर करके पा सकते है आकर्षक हाथ। तो अगर आपके हाथों का रंग काला पड़ गया है तो तुरंत ही बनाइये नीचे दिये हुए कुछ घरेलू हैंड पैक और पाइये तुरंत रिजल्ट।
काले हाथों को तुरंत गोरा बनाएंगे ये हैंड पैक्स

दूध की मलाई + नींबू
हाथों को गोरा बनाने के लिए रात को सोने से पहले दूध की मलाई में थोड़ा-सा नीबू का रस व ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर हाथों पर मलें।

बादाम रोगन + अंडे की जर्दी + शहद
हाथों को गोरा बनाने के लिए दो चम्मच बादाम रोगन, 1 अंडे की जर्दी, 1 टी स्पून शहद लेकर अच्छी तरह मिलाएं, फिर इससे हाथों की अच्छी तरह मालिश करें और सूती दस्ताने पहन लें। आधे घंटे बाद दस्ताने निकाल दें और बराबर मात्रा में पानी व सिरका मिलाकर इस मिश्रण से हाथ धो लें। अतिरिक्त लोशन को शीशे की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। यह लोशन दो सप्ताह तक खराब नहीं होता इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

इमली + नीबू का रस + ग्लिसरीन
हाथों को गोरा बनाने के लिए 2 चम्मच भीगी हुई इमली का गूदा, 2 चम्मच नीबू का रस, 2 चम्मच ग्लिसरीन लें। इमली का गूदा मैश करके हाथों पर दस मिनट लगाएं, इससे हाथों का कालापन दूर होगा। इसके बाद नीबू के रस में ग्लिसरीन मिलाएं और इससे हाथों की दस मिनट तक मालिश करें। यह हाथों की मृत त्वचा को हटाने का बेहतरीन उपाय है। इसे हफ्ते में तीन बार हाथों में लगाकर मालिश करें।

संतरे के छिलके का पावडर + दूध
संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है जो कि प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। इसके पैक से हाथ अच्छी तरह से गोरे हो जाते हैं। संतरे के सूखे छिलके का पावडर बना कर उसमें थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हाथों और पैरों पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर इसे स्क्रब की तरह रगड़ कर छुड़ाएं और रंग में फर्क देखें।

उबला हुआ आलू लगाएं
हाथों को गोरा बनाने के लिए उबले हुए आलू छीलकर मसल लें। उंगलियों पर इसका लेप लगाने से त्वचा पर निखार आता है। हाथों का कालापन दूर करने के लिए हल्के गर्म पानी में नीबू का रस डालकर कुछ देर हाथों को डुबोकर रखें।
मिल्क पावडर + नींबू का रस + शहद
दूध से नेचुरल ग्लो आता है। 1 चम्मच मिल्क पावडर लें और उसमें नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इन सब चीजों को मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हाथों और पैरों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके हाथ और पैर चमक जाएंगे।
दूध + ग्लिसरीन
हाथों को पानी से निकालकर अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद एक छोटा चम्मच दूध में एक बूंद ग्लिसरीन मिलाकर हाथों पर रगड़ें। आपके हाथों की सुंदरता बढ़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
