Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
2 दिनों में दूर करें Underarms का कालापन

यह कुछ घरेलू उपचार हैं, जिसकी मदद से अंडर आर्म का कालापन तो जाएगा ही साथ में इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा। यह विधि अपनाने से रोतों रात आपके अंडर आर्म को रंग बदल जाएगा और वह साफ हो जाएगा। आइये जानते हैं कौन से हैं ये घरेलू तरीके।

1. आलू का प्रयोग करें
एक कटोरा लें और उसमें एक बड़ा आलू छील कर घिस कर डालें। फिर इस आलू को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर एक कपड़े में यह पेस्ट डालें और इसका रस निकाल लें। यह आलू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह से काम करेगा और अंडरआर्म के कालेपन को मिटा देगा। अब इस आलू के रस में नींबू और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। हल्दी से अंडरआर्म में अत्यधिक पसीना आना बंद हो जाता है। साथ ही इससे किसी भी प्रकार का संक्रमण हो, वह भी दूर हो जाता हे।

2. बेकिंग सोडा
अगर आपके डार्क अंडरार्म शर्मिंदा करते हैं तो आप उन्हें साफ बनाने के लिेय नियमित बेकिंग सोडा वाला स्क्रब लगाइये। इसके लिए आप बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट का इस्तेमाल अपने अंडरआर्म का स्क्रब करने के लिए करें। इससे अंडरआर्म में जमा हुए डेड स्किन सेल्स हट जाएंगें, जो कि कालेपन का सबसे बड़ा कारण होता है।

3. बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च
इस पेस्ट को बनाने के लिये 1 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ 1 टीस्पून कॉर्न स्टार्च और तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को पूरे अंडरआर्म पर लगाएं। फिर कुछ मिनट के बाद धीरे धीरे मसाज करें और 15 मिनट तक लगाएं। उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। कितनी बार प्रयोग करें- इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं और रिजल्ट देंखे।

4. शहद और नींबू
नींबू का रस इस्तेमाल करने के बाद जब छिलका खाली हो जाए तब उसके अंदर के छिलके में कछ बूंद शहद डालें। फिर अपने अंडरआर्म को हल्के हाथों से रगड़ें। कालेपन से छुटकारा पाने के लिये आपको इसे महीनेभर तक तो करना ही है। इससे कालापन निकल जाएगा।

5. हल्दी
त्वचा के लिये बहुत ही अच्छी मानी जाती है। यह त्वचा का रंग साफ करने के लिये जानी जाती है। दूध और हल्की का पेस्ट अंडरआर्म के कालेपन को दूर कर सकता है। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं और इसका जादू देखें।

6. एलोवेरा जेल
अगर घर पर एलोवेरा का पेड़ हो तो आप उसके जेल को अंडरआर्म पर रोजाना लगा सकती हैं। इससे अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाएगा। एलोवेरा जेल में tyrosinase inhibitor होता है जो कि झाइयों को दूर करता है। यह एक अंटीबैक्टीरियल है जो कि त्वचा में जलन को ठीक करता है।

7. एप्पल साइडर वेनिगर
इसमें माइल्ड एसिड होता है जो कि डेड सेल्स को हटाता है और डार्क अंडरआर्म को दूर करता है। अगर आपकी स्किन काफी संवेदनशील है तो 1 एप्पल साइडर वेनिगर, 1 चम्मच पानी और बेकिंग सेाडा मिक्स करें। इन चीजों को मिक्स कर के अंडरआर्म पर लगाएं। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

8. दही
दही हर घर की रसोई में मिल जाती है। अप इसे रोजाना नहाने के पहले लगा कर कुछ मिनट मसाज कर सकती हैं। इससे आपको रिजल्ट काफी जल्दी देखने को मिलेगा। इससे आपकी स्किन नरिश होगी और आप उससे खुरदुरापन दूर कर सकते हैं। दही में अगर आप थोड़ा सा चावल का आटा मिला कर लगाएं तो यह काफी जल्दी कालेपन से छुटकारा दिलाएगा।

9. नारियल तेल
नारियल तेल में विटामिन ई होता है जो कि स्किन में अच्छी तरह से समा जाता है। अपने डार्क अंडरआर्म में नारियल तेल ले कर उससे 5 मिनट तक मसाज करे। 5 मिनट के बाद नहा लें। आप चाहें तो नारियल तेल में ब्राउन शुगर मिक्स कर दें और नहाने से पहले अंडरआर्म पर लगा कर 5 मिनट तक मसाज करें। फिर नहा लें।

10. शहद
शहद में antibacterial गुण होते हैं और वह त्वचा को लाइट करता है। अपने आर्म पर थोड़ी सी शह लगाएं और इसे 5 मिनट तक सूखने दें। बाद में इसे गरम पानी से धो लें। ऐसा रोज करें और फर्क देंखे। आप चाहें तो शहद और दही को मिक्स करें। इससे अपने अंडरआर्म को मसाज करें और फिर शावर कर लें। इससे अंडरआर्म लाइट होंगे।



Click it and Unblock the Notifications











