Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सर्दियों में रूखे हाथों को इन चीज़ों से बनाएं मुलायम
क्या आप जानती हैं कि आपके हाथ आपकी उम्र का पता बड़ी जल्दी बता देंते हैं हैं? जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। अक्सर सर्दियों में हाथ रूखे हो जाते हैं और अपनी नमी खो बैठते हैं जिस कारण से ऐसा लगता है कि मानों यह हाथ किसी जवान महिला के नहीं बल्कि किसी बूढ़ी औरत के हों। आइये जानते हैं कि सर्दियों में अपने हाथों का रूखापन किस तरह से मिटा सकते हैं।

जैतून तेल
यह एक कंप्लीट स्किन केयर तेल है क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल और प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग तत्व होते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम बन जाता है। तो अगर आपको अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाना हो तो, उस पर नहाने के बाद ऑलिव ऑइल लगाएं। जैतून तेल से अपने हाथों की मसाज करें और 1 घंटे के लिये ऐसे ही छोड़ दें, उसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोजाना यूज करें और फिर देंखे आपके हाथ किस तरह से पूरे सीज़न भर मॉइस्चराइज रहते हैं।

बादाम तेल
बादाम का तेल आपकी त्वचा को मॉस्चराइज़ करता है। ऐसे लोग जिन्हें शुष्क त्वचा की समस्या है, यदि वे सप्ताह में दो बार बादाम के तेल का उपयोग करें तो उनकी त्वचा नम और कोमल बनी रहती है। रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में बादाम तेल काफी मददगार होते हैं। इस तेल से अपने हाथों को मसाज करें और ऐसे ही रहने दें। आप इस उपाय को दिन में कई बार प्रयोग कर सकती हैं, जिससे आपके हाथ पूरे दिन मुलायम बने रहें।

शहद
शहद त्वचा के लिए एक अच्छा मास्चराइज़र है और त्वचा को प्रभावी तरीके से टोन करता है और दृढ़ बनाता है। रूखी त्वचा के लिये शहद काफी अच्छी होती है। शहद को प्रभावी एरिया पर 30-35 मिनट तक लगाए रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस रेमिडी को डेली बेसिस पर यूज़ किया जा सकता है।

दही
दही बिल्कुल मॉइस्चराइजर की तरह यूज़ होता है जो कि ड्राई स्किन से तुरंत छुटकारा दिलाता है। आपको बस हाथों में दही से मसाज करना होगा। फिर 20-25 मिनट तक के लिये दही को हाथों में लगा छोड़ दें। और फिर पानी से हाथ धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें। ऐसा करने से आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

केला
केला एक न्यूट्रिशन से भरा फल है जो कि सर्दियों में काफी ज्यादा स्किन को बचाता है। बस पके हुए केले को मैश करें और उसमें रोज वॉटर मिला लें। इस पेस्ट को पूरे हाथों में लगाएं और 20-25 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस विधि को हफ्ते में 4-5 बार कर सकती हैं।
एलो वेरा जेल
यदि स्किन रूखी है तो ऐलो वेरा त्वचा में नमी पहुंचाने का काम करेगा। साथ ही यह स्किन में कसाव लाएगा और रूखा होने से बचाएगा। बस एलो वेरा के पौधे से 1 चम्मच एलो वेरा जेल निकालिये और उसे चेहरे पर लगा लीजिये। फिर 1 घंटे के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। इस रेमिडी को दिन में 2-3 बार यूज़ करें। आपको रूखेपन से छुटकारा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
