Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
निप्पल के आस पास के बाल कैसे हटाएँ?
स्किन की सुंदरता हमेशा से ही लड़कियों के लिये एक महत्वपूर्ण बात रही है। इसी सुंदरता को बनाए रखने के लिये वे नई-नई चीजों का यूज़ भी करती हैं। शरीर पर अनचाहे बाल किसी को पसंद नहीं होते और अगर वह निप्पल के आस पास हों तो दिखने में बुरे लगते हैं। निप्पल या स्तन महिलाओं के उन अंगों में से एक है जो उन्हें नारी होने और पुरुष शरीर से भिन्न बनावट होने की पहचान है।

यह बात बिल्कुल सच है कि पुरुषों को महिलाओं के ब्रेस्ट काफी आकर्षक करते हैं और महिलाएं भी इस अंग को सुंदर बनाने के लिये हर तहर का प्रयास करती हैं। निप्पल के आस पास बाल हों तो उसे कुछ खास उपायों की मदद से छुटकारा पा सकती हैं। वैसे तो बाजार में काफी सारी चीजें उपलब्ध हैं, जिससे आप अनचाहे बालों से मुक्ती पा सकती हैं लेकिन ये घरेलू उपाय आपके किचन में ही मौजूद हैं इसलिये आपको बस किचन तक ही जाना होगा। आइये अब देखते हैं कौन से हैं घरेलू उपाय....

1. शुगर पील
अनचाहे बालों को प्राकृतिक रूप से हटाने के भी तरीके मौजूद हैं जिनमें से शुगर के प्रयोग द्वारा अनचाहे बाल हटाना एक है। इसके लिए 1 चम्मच चीनी या शुगर को गरम कर पिघला लें और गाढ़े घोल जैसा बना लें। इसे निप्पल के आस पास की जगह पर लगाएँ और कॉटन के कपड़े से वैक्स की तरह निकाल लें। इस विधि से अनचाहे बालों को हटाकर आप कुछ दिनों तक निश्चिंत रह सकती हैं।

2. एलो वेरा वैक्स
1 कप ताजा एलो वेरा ले कर उसका जेल निकाल लें और उसे रेगुलर वैक्स के साथ मिला लें। आप चाहें तो एलो वेरा को ग्राइंड कर के वैक्स में मिला सकती हैं। इससे आपके अनचाहे बाल निकालने में आसानी होगी। निप्पल के आस पास की स्किन काफी संवेदनशील होती है इसलिये यह एलो वेरा वैक्स उस पर कोई खराबी नहीं पहुंचाएगा।

3. कच्चा पपीता
कच्चे पपीते को पीस कर उसमें 2 चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं, अब इस पेस्ट को ब्रेस्ट के बालों पर हलके हाथों से रगड़ते हुए कुछ देर रखें। यह एक लम्बी प्रक्रिया है जिसके परिणाम नियमित प्रयोग के बाद दिखाई देते हैं।

4. सिट्रस एसिड
1 कप पानी में आधा कप ब्राउन शुगर और आधा चम्मच ग्लीसरीन तथा आधा चम्मच सिट्रस एसिड मिलाएं। इन सभी सामग्रियों को एक पैन में गरम कर लें और गाढा घोल बना लें। इसे अब एक रेगुलर वैक्स की तहर प्रयोग करें।

5. लेमन स्क्रब
नींबू और शहद का महीन पेस्ट बनाएं। फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और 10 से 20 मिनट तक इसे लगा छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से रगड़ कर छुड़ा लें। इस पेस्ट को तब तक प्रयोग करें जब तक कि वहां के बाल कुछ दिनों में गायब ना हो जाएं।

6. बेसन और सरसों का तेल
निप्पल से बालों को हटाने के लिए बेसन में पर्याप्त मात्रा में सरसों का तेल और हल्दी पाउडर मिला लें। इन सभी को मिक्स कर ब्रेस्ट के आस पास बालों वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। इसे हल्का सा सूखने पर ही हाथों से रगड कर साफ कर दें।



Click it and Unblock the Notifications