Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होली में ऐसे रखें अपनी स्किन और बालों का ख्याल...
होली का त्यौहार आने वाला है जिसमें लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। आपको बता दें कि होली में इस्तेमाल होने वाले रंग वैसे तो फूलों आदि से बनाये जाते हैं लेकिन आजकल इन प्राकृतिक चीजों की जगह खतरनाक केमिकल और डाई का इस्तेमाल होने लगा है।
एक्सपर्ट अक्सर यह सलाह देते हैं कि आप ऐसे कपड़े पहनें जिससे आपका शरीर पूरी तरह से ढक जाए और अगर आप रंगों से भरे हुए हैं तो धूप में बिल्कुल ना बैठें क्योंकि इससे आपकी त्वचा और आपके बाल खराब हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको कॉस्मेटोलोजिस्ट और कुछ एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिससे आपकी त्वचा और बाल खराब ना हों।

1- होली में रंगों से भरे होने के बाद आपकी स्किन ड्राई हो जाती है क्योंकि इन रंगों में मौजूद केमिकल आपकी स्किन में चले जाते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आप खुद को ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर हाइड्रेटेड रखें और जूस और लिक्विड पदार्थों का सेवन करें।

2- होली के इस त्यौहार में आपके बालों में रंग ना लगने पाये, इसके लिए आप अपने बालों में पहले से ही ऑयल का इस्तेमाल करें। आपके बालों को इन खतरनाक रंगों में मौजूद केमिकल से बचाने के लिए नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल सबसे असरदार होते हैं।

3- इन खतरनाक केमिकल युक्त रंगों से बचने के लिए आप अपने कान के पीछे वाले हिस्से और अपने नाखूनों में भी थोड़ा सा ऑयल लगा लें क्योंकि इन जगहों पर भी ये खतरनाक रंग आसानी से जम जाते हैं।

4- होली में रंग लगने के बाद आप धूप में ना बैठें क्योंकि इससे ये खतरनाक केमिकल वाले रंग शरीर से और भी चिपक जाते हैं और उन्हें हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप रंग लगने के बाद कोशिश करें कि छाए में ही रहें।
5- आपको बता दें कि होली में आप ज्यादातर लाल और गुलाबी कलर का इस्तेमाल करें क्योंकि ये ऐसे रंग हैं जो आसानी से छूट जाते हैं। बैंगनी, ग्रीन और पीले रंग में बहुत अधिक मात्रा में हानिकारक केमिकल होते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इन रंगों से बचें।

6- बाहर निकलने से पहले कम से कम 30 SPF का वाटरप्रूफ सनस्क्रीन इस्तेमाल करना ना भूलें।
7- ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करें जो आपके शरीर को पूरी तरह से ढक सकें। फैब्रिक्स का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ये आसानी से नही सूखते हैं।
8- अपने सिर को किसी मोटे स्कार्फ़ आदि से पूरी तरह से ढक लें।
9- रंग लगाते समय यह ध्यान रखें कि आप अपने आंखों में लेंस का इस्तेमाल ना करें क्योंकि यह कलर को अवशोषित करता है जिससे नुकसान हो सकता है। इस दिन केवल सन ग्लासेज का इस्तेमाल करें।
रंगों को हटाने के टिप्स
1- अपने बालों को धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें और बालों को डैमेज से बचाने के लिए दो से तीन दिन तक हेयर मास्क लगाएं।
2- रंगों और गुलाल को छुड़ाने के लिए अपनी स्किन को बहुत अधिक ना रगड़ें। इसके लिए आप क्लींजर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
3- इन रंगों को छुड़ाने के लिए आने नाखूनों का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे स्किन पर दाग पड़ जाते हैं। इन खतरनाक रंगों को छुड़ाने के लिए आप ग्रैनुलर स्क्रब का ही इस्तेमाल करें।

4- भूलकर भी ब्लीच, शेव, वैक्सिंग या फिर फेसिअल आदि का इस्तेमाल ना करें। अपनी त्वचा को डैमेज से बचाने के लिए कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें।
5- रंगों को छुड़ाने के लिए केरोसिन, पेट्रोल और स्प्रिट आदि का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ये आपकी त्वचा को और ड्राई कर देते हैं। अपनी त्वचा को फिर से फ्रेश करने के लिए समुद्री नमक और ग्लिसरीन आदि का इस्तेमाल करें क्योंकि इनमें एन्टी-बैक्टीरियल और एन्टी-फंगल गुण होते हैं जो त्वचा को खतरनाक केमिकल के प्रभाव से बचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
