Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए करें ये मामूली उपाय
हाथों का रंग गोरा और नाखून पीले, ऐसा सिर्फ किन्हीं करणों से होता है। क्या आप जानती हैं कि नाखून पीले क्यों हो जाते हैं? आमतौर पर नाखूनों पर अत्यधिक मात्रा में नेल पॉलिश लगाना, डायबिटीज, किडनी समस्या या विटामिन की कमी से नाखून पीले होने शुरु हो जाते हैं।
चेहरे की सुंदरता पर तो हर कोई ध्यान देता है मगर नाखून अगर पीले हो गए हैं तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। हाथो की सुंदरता बढ़ाने में हमारे नाखूनों की अहम भूमिका होती है। अगर हमारे नाखून साफ तथा चमकदार होते हैं तो हाथो की खूबसूरती अत्यधिक बढ़ जाती है।

साफ-सुथरे हाथ और नाखून किसी की भी खूबसूरती में इजाफा कर देता है। हालांकि ज्यादातर महिलाओं के लिए अपने नाखून को साफ, लंबा और सफेद रखना काफी मुश्किल होता है। नाखूनों का पीला पड़ जाना महिलाओं में एक आम समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए हम सभी के किचन में अनेक ऐसी घरेलू सामग्रियां मौजूद हैं जिनके उपयोग से नाखूनों को सफ़ेद बनाने में मदद मिलती है, आइये जानते हैं क्या हैं वो चीज़..

1. बेकिंग सोडा
अच्छी गुणवत्ता वाले बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें। अब इसे नाखूनों पर लगाएं। साथ ही नाखून के बीच में भी थोड़ी मात्रा में पेस्ट लगाएं। इसे कुछ मिनटों के लिये सूखने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

2. टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल से आपके नाखूनों का पीलापन आराम से चला जाएगा। बस टी ट्री ऑइल की कुछ बूंद को जैतून के तेल के साथ मिक्स करें और नाखूनों पर लगाएं। फिर 10-15 मिनट तक इसे सूखने दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस विधि को हर हफ्ते करें और रिजल्ट देंखे।

3. एप्पल साइडर विनेगर
एक कप गुनगुने पानी में 1/4 कप एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। इसमें 20 मिनट तक हाथों को डुबोकर रखें। ऐसा कुछ दिनों तक दिन में 2 बार करें। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिड पीलेपन को दूर करने में काफी अच्छा होता है।

4. हाइड्रोजन पैराऑक्साइड
यह एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह से काम करता है और पीलेपन को दूर करता है। 1 टीस्पून हाइड्रोजन पैराऑक्साइड में 1 कटेारा गरम पानी मिलाएं। उसमें अपनी उंगलियों को डुबोएं। 3-4 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इस प्रोसेस को हर हफ्ते रिपीट करें और साफ सुदंर नाखून पाएं।

5. ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस में अच्छी मात्रा में सिट्रस एसिड होता है जो कि नाखूनों के पीलेपन से छुटकारा दिला सकता है। संतरे से ताजा रस निकाल लीजिये और उसमें कॉटन बॉल डुबो कर अपने नाखूनों पर रगडिये। अब इस जूस को कम से कम 5 मिनट तक नाखूनों पर लगा रहने दीजिये। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लीजिये। इस काम को हफ्ते में कम से कम 3-4 बार कीजिये, आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

6. टूथपेस्ट करता है कमाल
पीले नाखून से छुटकारा पाने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप इसे टूथपेस्ट से स्क्रब करें। इससे न सिर्फ नाखून पर लगे दाग हटेंगे, बल्कि यह सफेद और चमकीले भी हो जाएंगे। इसे नाखूनों पर बस 10-15 मिनट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रोसेस को 2-3 बार करें और फिर देंखे मनचाहा रिजल्ट।



Click it and Unblock the Notifications
