Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
नहाने के पानी में मिलाएं ये खास चीजें, थकान और स्किन प्रॉब्लम सब हो जाएंगे गायब
सर्दियों के मौसम में गुनगुने पानी से नहाना हर किसी को पंसद होता है लेकिन गर्म पानी से ज्यादा नहाने से त्वचा को नुकसान भी काफी ज्यादा होते हैं। गरम पानी से नहाने पर त्वचा का सारा तेल निकल जाता हैं और त्वचा पूरी ड्राई हो जाती हैं, जिस वजह से खुश्की की समस्या होने लगती है।
लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अगर आप नहाने के पानी में कुछ जरूरी चीजों को मिलाकर नहाते है तो इससे आपकी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। आइए जानते है किन चीजों को पानी में मिलाकर नहाने से फायदे होते है।

सेंधा नमक और फिटकरी
जब आप नहाने जाते हैं तो एक बाल्टी पानी में एक चम्मच सेंधा नमक और फिटकरी मिलाकर नहाएं। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।साथ ही स्ट्रेस और मसल्स के दर्द से भी राहत मिलेगा।

ग्रीन टी
एक गर्म पानी में छह टी बैग डाल दें। इन्हें अगले 15 से 20 मिनट के लिए अच्छे से डूबा रहने दे। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और डिटॉक्सीफायर गुण मौजूद होते है जो चेहरे के लिए एंटी-एंजिंग और क्लींजर का काम करते है।

दूध
नहाने के पानी में दूध डालकर नहाने से कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड नेचुरल एक्सफॉलिएंट की तरह काम करते हुए त्वचा में जमी मृत कोशिकाओं को हटाने और स्किन को फ्रेश बनाता है। जो आपके त्वचा की चमक बढ़ाती है।

बेकिंग सोडा
नहाने के पानी में चार से पांच बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालकर नहाने से शरीर में मौजूद एसिड की मात्रा बेअसर होती है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकलता है। इसके अलावा ये शरीर की जलन को कम कर मुलायम बनाता है और शराब, कैफीन, निकोटीन और दवाओं के प्रभाव से शरीर का डिटॉक्स करने शानदार तरीका है।

संतरे के छिलके
एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो संतरे के छिलके डाले। करीब 10 मिनट बाद निकालकर नहाएं। संतरे के पानी से नहाने से बॉडी दर्द और स्किन इन्फेक्शन दूर होती हैं।

नीम के पत्ते
नीम के 8 से 10 पत्तों को एक गिलास पानी में उबाल कर छान लें। उसके बाद एक बाल्टी पानी में नीम वाली पानी को मिक्स कर नहाएं। ऐसा करने से स्किन इन्फेक्शन और सुजन की समस्या दूर होती है।

कपूर
एक बाल्टी पानी में 2 से 3 कपूर के टुकड़े पानी में मिलकर नहाएं। इससे सिर दर्द की समस्या दूर होती है, साथ ही बॉडी भी रिलैक्स होती है।

गुलाब जल
एक बाल्टी पानी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलकर नहाएं. इससे मसल्स रिलैक्स होगी। साथ अगर आपके शरीर के बदबू आती है तो इस समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
