Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
हल्दी की रस्म से पहले दूल्हा-दुल्हन को करनी चाहिए ये तैयारी
प्राचीन धार्मिक पुस्तकों के मुताबिक भारतीय शादी में की जाने वाली हर रस्म के पीछे कोई वजह और उसका कोई खास महत्व होता है। इस सूची में हल्दी लगाने की रस्म भी शामिल है जो लड़का और लड़की दोनों घरों में की जाती है।
आमतौर पर शादी से एक दिन पहले हल्दी सेरेमनी की जाती है लेकिन कुछ घरों में उनके रीति के अनुसार ये रस्म दो दिन पहले कर दी जाती है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन को शुद्ध करने के लिए इस रस्म में जिन चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है वो है हल्दी और चंदन।

ये दोनों असरकारी चीज़ें वैज्ञानिक तौर पर ना सिर्फ लड़का और लड़की को स्वच्छ करते हैं बल्कि ये त्वचा की सही ढंग से मरम्मत और ख्याल रखता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टी पायी जाती है जिस वजह से इसका औषिधि के रूप में व्यापक इस्तेमाल होता है।
चेहरे, हाथ और पैरों पर हल्दी लगाई जाती है, शादी से पहले इन हिस्सों को ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत होती है ताकि आप अपने जीवन के खास दिन पर दमकते हुए नज़र आएं। बहरहाल, कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ख्याल दूल्हा और दुल्हन को हल्दी की रस्म से पहले रखना चाहिए। हल्दी एक ऐसी सामग्री है जिसके इस्तेमाल के बाद त्वचा पर उसके निशान रह जाते हैं, इस वजह से हल्दी सेरेमनी से पहले इन टिप्स का ध्यान रखें।
हल्दी की रस्म के लिए किन चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है?
इस उबटन को पीठी कहा जाता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए बेसन, हल्दी, गुलाब जल और दूसरी चीज़ें जैसे चंदन आदि मिलाया जाता है।

स्टेप 1
स्नान कर लें। ये सबसे ज़रूरी है कि हल्दी की रस्म से पहले आप नहा लें। हल्दी लगने से पहले नहा लेने पर शरीर में मौजूद पसीना और गंदगी साफ़ हो जाएगी। साथ ही हल्दी बेहतर ढंग से त्वचा पर काम कर पाती है।

स्टेप 2
ऑलिव ऑयल या फिर नारियल का तेल गर्म करें। अब इस हल्के गर्म तेल को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। तेल आपके स्कैल्प पर हल्दी का पीलापन नहीं आने देगा और सिर धोने पर ये आसानी से चला भी जाएगा।

स्टेप 3
हल्का गुनगुना तेल अपने चेहरे, पैर और हाथों पर भी लगाएं। ये त्वचा पर हल्दी का दाग लगने से रोकेगा। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप अपने स्किन पर हल्का पाउडर भी लगा सकते हैं।

स्टेप 4
हल्दी की रस्म पूरी हो जाने के बाद आप गुनगुने पानी से एक अच्छा शॉवर लें। आप नहाने के पानी में गुलाब जल मिला सकते हैं जिससे आपकी बॉडी में नेचुरल शाइन और भीनी भीनी खुशबू आती रहे।

स्टेप 5
नहाने के बाद आप शरीर पर किसी भी तरह का मॉइशचराइजर या क्रीम का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें क्योंकि पहले ही त्वचा पर हल्दी लगाई जा चुकी है। शादी से पहले आपकी त्वचा की सभी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्राकृतिक सामग्री हल्दी काफी है इसलिए आपको केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
