Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
स्किन और हेल्थ के लिए फायदेमंद है ऑलिव ऑयल, इस तरह नहाने के पानी में करें मिक्स

कुछ लोगों को नहाना बहुत पसंद होता है, तो कुछ लोग नहाने से कटराते हैं। जहां कुछ लोग घंटों बाथरूम में नहाने में लगा देते हैं, वहीं कुछ लोग 1 मिनट में नहाकर बाहर आ जाते हैं। लेकिन इन सभी लोगों में एक चीज कॉमन है वो है नहाने का पानी। दोनों ही नॉर्मल पानी से नहाना पसंद करते हैं। तरह तरह के शैंपू, क्रीम, बॉडीवॉश यूज करते हैं। लेकिन नहाने के पानी को सिम्पल ही रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि नहाने के पानी के साथ भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जा सकते है। आप अपने नहाने के पानी में ऐसे कई तेल को मिला सकते हैं, जिससे न सिर्फ अपकी स्किन को फायदा होगा बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होगा। इसी तरह ऑलिव यानि जैतून का तेल भी हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। नहाने के पानी में इसे मिलाकर नहाने के आपकी स्किन सॉफ्ट और हेल्दी हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जैतून के तेल को पानी में मिलाकर नहाने के बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे है।

ऑलिव ऑयल को पानी में मिलाकर नहाने के फायदे
जैतून के तेल यानि ऑलिव ऑयल में कई नेचुरल तत्व मौजूद होते है। अपने नहाने के पानी में ऑलिव ऑयल मिलाकर नहाने से आपकी स्किन डिप मॉइस्चराइज होती है। इतना ही नहीं ये आपके स्कीन को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। ऑलिव ऑयल में एंटी एजिंग अफेक्ट होते हैं। यह आपकी स्किन के कोलेजन को भी बनाए रखता है। जिसके कारण आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहती है। ऑलिव ऑयल में विटामिन ई और के मौजूद होता है। जो आपकी हेल्थ और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। नहाने के पानी में ऑलिव ऑयल मिलाकर नहाने से आपको एक बार में कई पोषण तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

ऑलिव ऑयल को पानी में कैसे मिलाए
अपनी एक अच्छी स्किन ब्रशिंग रूटीन बनाए रखने के लिए अपने नहाने के पानी को तैयार करें। ध्यान रखें की अपने नहाने के पानी का टेंपरेचर चेक कर लें। नहाने का पानी बहुत ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी आपकी स्किन को ड्राई कर सकती है। नहाने के पानी का टेंपरेचर चेक करने के बाद उसमें 5 बड़े चम्मच जैतून का तेल डाल कर अच्छे से मिला दें। थोड़ी देर पानी में ऑलिव ऑयल मिलाकर छोड़ दें। इसके बाद इस पानी से नहाएं। कुछ ही दिन में आपको ऑलिव ऑयल के पानी से नहाने का फायदा दिखने लगेगा।

ऑलिव ऑयल के अन्य फायदे
- ऑलिव ऑयल में मौजूद मोनो सैचुरेटेड फैट, पेट की चर्बी और वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता ह।
- इस ऑयल में शरीर में होने वाली सूजन को कम करने के गुण होते हैं।
- ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिससे आपके सूखे और झड़ते बालों के इलाज के लिए काफी उपयोगी होता है।
- ऑलिव ऑयल हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। इसकी मदद से आपका दिल भी मजबूत होता है। हर्ट अटैक पड़ने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।
- जैतून के तेल कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद करता हैं।
- ऑलिव ऑयल स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। ये आपकी स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications