Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उंगलियों के आस पास की फटी खाल से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स
उंगलियों के नाखून के आस पास की खाल उखड़ने लग जाती है, इससे हाथों की खूबसूरती कम हो जाती है खाल उखड़ने की वजह से उंगलियों में दर्द होता है। लोग इस समस्या पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है, अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं देगें तो यह समस्या काफी दर्दनाक हो सकती है।

कई लोग अपने दातों से नाखूनों के आस पास की खाल काट लेते हैं। जिसकी वजह से ये समस्या काफी बढ़ जाती है। कई बार उंगलियों से खून निकल जाता है वहीं हाथों में सूजन देखने को मिलती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल कर सकते हैं।

केले का करें इस्तेमाल
केले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है जिससे स्किन की ड्राईनेस दूर हो जाती है। केले का लेप आप अपने हाथों में लगा सकते है। यह पेस्ट एंटी इंफ्लेमेटी होता है जिससे सूजन भी कम होती है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मचा केले का पेस्ट और एक चम्मच दूध लें। एक बाउल में केले के पेस्ट और दूध को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने नाखूनों के पास उखड़ी हुई ड्राई खाल पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपने हाथ धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल रोज करें इससे त्वचा की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।

शहद का करें इस्तेमाल
स्किन के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद का इस्तेमाल कर स्किन की ड्राईनेस को दूर किया जा सकता है। उंगलियों के पास खून को रोकने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में एंटीसेप्टिक होता है जिससे घाव जल्दी भर जाते हैं। एक छोटा चम्मच शहद लें। शहद को नाखूनों के पास लगाएं जहां पर खाल उखड़ी हुई है। 10 मिनट तक शहद लगा रहने दें इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें।

दूध का करें इस्तेमाल
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दूध का इस्तेमाल कर स्किन को सॉफ्ट और स्मूद और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। दूध का इस्तेमाल कर स्किन के कालेपन को दूर कर सकता है। एक कटोरी कच्चा दूध और एक चम्मच गुलाब जल लें। सबसे पहले कटोरी में दूध लें और फिर इसमें गुलाब जल मिला लें। इस मिश्रण में उंगलियों को डिप करके रखें। इसके बाद हाथ साफ करें। दिन में दो से तीन बार इसे दोहराएं।

विटामिन ई ऑयल
स्किन की देखभाल के लिए विटामिन ई काफी फायदेमंद होता है। ड्राई स्किन के लिए विटामिन ई फायदेमंद होता है। उंगलियों के आसपास की खाल हटाने के लिए आप विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके के लिए एक विटामिन ई कैप्सूल और एक चम्मच कोकोनट ऑयल लें। एक बाउल में कोकोनट ऑयल और विटामिन ई ऑयल मिक्स करें। इस मिश्रण को नाखून के आस पास लगा लें। रात को सोने से पहले अपने हाथों में इस मिश्रण को लगाएं।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
मौसम के बदलते ही स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर स्किन हाइड्रेट रहती है। एलोवेरा जेल लें। इस जेल को फ्रिंज में ठंडा करने के लिए रख दें। दिन में दो बार अपनी उंगलियों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें इससे जल्द ही आपको राहत मिल जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
