Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
उंगलियों के बालों से है परेशान, तो इन घरेलू उपाय से हटाएं अनचाहे बाल
हाथ पैरों में अनचाहे बाल किसी को पसंद नहीं होता है। महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग करवाती है। वैक्सिंग करवाने से उंगलियों के बाल नहीं हटते है। उंगलियों के बाल किसी भी महिला की हाथों की खूबसूरती को कम कर देते है। ऐसे में महिलाएं उंगलियों के बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं। रेजर से बाल हटाने के बाद बाल मोटे और कड़े आते है जिससे उंगलियां और खराब लगती है। अगर आप भी अपने उंगलियों के बालों से परेशान है तो इन घरेलू उपाय की मदद से उंगलियों के बालों से छुटकारा पा सकती है।

हल्दी और कच्चा दूध से हटाएं उंगलियों के बाल
आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच दूध लें। हल्दी और दूध को अच्छे मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को उंगलियों पर रगड़े। खासकर जहां बाल वहा पेस्ट लगाकर रगड़े। हफ्ते में 3 से 4 दिन इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

उड़द दाल, बेसन और सरसों के तेल से हटाएं बाल
उड़द दाल, बेसन और सरसों के तेल का उबटन बनाकर छोटे बच्चों के लगाया जाता है जिससे बच्चों के अनचाहे बाल खत्म हो जाएं। उंगलियों के बाल को हटाने के लिए आप इस उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। उबटन को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच उड़द की दाल का पाउडर, एक चम्मच सरसों का तेल लें। एक कटोरी में इन दिनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को जहां बाल है वहां लगाएं। 10 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो इसे धीरे धीरे रगड़े। हफ्ते में 3 से 4 बार ऐसा करने पर उंगलियों के बाल हट जाएगा और नए बाल आना भी बंद हो जाएंगे।

नींबू और चीनी
नींबू और चीनी से भी आप अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। उंगलियों के बाल हटाने के लिए नींबू का छिलका और एक चम्मच चीनी लें। नींबू के छिलकों उबाल लें। छिलको को इतना उबालें की वह जेल बन जाएं जब जेल बन जाए तो इसमें चीनी मिक्स कर लें। मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इस मिश्रण को उंगलियों पर लगाएं। फिर धीरे धीरे इसे रगड़े। ऐसा करने से उंगलियों के बाल हट जाएंगे। साथ ही हाथों की टैनिंग भी दूर हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
