Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आंखों की थकान को दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
चेहरे की खूबसूरती आंखों से होती है। आंखों को चारो ओर काले घेरे किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते हैं। आजकल लाइफस्टाइल और लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करने से आंखों में जलन और थकान होने लगती हैं। लगातार कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने से आंखों में थकान होना आम बात है।

कई बार आंखों की थकान की वजह से सिर दर्द होने लगता है। आंखों की थकान की वजह से चेहरा थका हुआ लगता है। आंखों की थकान को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खा का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आंखों की थकान दूर करने के असरदार घरेलू उपाय।

ठंडे पानी का इस्तेमाल
दिनभर स्क्रीन पर काम से आंखों में दर्द होने लगता हैं। आंखों के दर्द और जलन को कम करने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों में ठंडे पानी से छींटा मारने से आंखों की जलन कम होगी। तीन में दो से तीन बार ठंडे पानी के छींटा मारने से आखों की जलन कम होगी और दर्द से राहत मिलेगी।

तुलसी और पुदीना
आंखों की थकान और दर्द को दूर करने के लिए तुलसी और पुदीना काफी फायदेमंद हैं। आंखों की थकान दूर करने के लिए तुलसी और पुदीने के कुछ पत्तों को लेकर रातभर इसे पानी में रख दें। अगले दिन पानी में कॉटन का कपड़ा भिगोकर आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों की थकान दूर होगी साथ ही चेहरा फ्रेश लगेगा।

गुलाब जल
लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में जलन और थकान हो जाती है। आंखों की थकान और जलन को दूर करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में ठंडा पानी लें। इस पानी में गुलाब जल मिला लें। इसके बाद इसमें कॉटन या फिर सूती का कपड़ा डालकर अपनी आंखों पर रखें। आंखों पर कॉटन को 5 मिनट तक रखें। दिन में दो से तीन बार आंखों पर गुलाब जल रखें। इससे आंखों की जलन और थकान कम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
