Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पैरों की बदबू की वजह महसूस होती है शर्मिंदगी, तो अपनाएं ये टिप्स
गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर पसीने से परेशान रहते है। पसीने की वजह से ज्यादातर लोगों के पैरों से बदबू आती है। पैरों में बदबू की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है। पैरों से बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग पैरों में पाउडर का यूज करते है लेकिन पाउडर ज्यादा समय के लिए असरदार नहीं होता है। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से पैरों की बदबू दूर हो सकती है। चलिए जानते हैं पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के असरदार घरेलू उपाय।

पैरों में बदबू का कारण
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले उस समस्या का कारण जानना बेहद जरूरी होता है। पैरों से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण ज्यादा पसीना आना है। इसके अलावा टाइट जूते पहनने से भी पैरों में बदबू आती है। गंदे मोजे पहनने से भी पैरों से बदबू आती है। पैरों में बैक्टीरिया की वजह से भी बदबू की समस्या हो जाती है।

नमक का पानी
पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नमक का पानी काफी अच्छा माना जाता है। एक टप गुनगुना पानी लें इस पानी में 2 चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद 15 मिनट तक पैरों को पानी में डुबोएं। हफ्ते में कम से कम दो बार नमक पानी का यूज करें इससे पैरों की बदूब दूर हो जाएगी।

गुलाब जल
गुलाब जल का इस्तेमाल करने से पैरों की बदबू कम हो जाती है। पैरों की बदबू को कम करने के लिए सबसे पहले पैरों को साबून या फिर बॉडी वॉश से अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद पैरों पर गुलाब जल छिड़के। इसके 10 मिनट बाद पैरों पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

बेकिंग सोडा
पैरों से बदबू आने का कारण इंफेक्शन और बैक्टीरिया भी होता है। बैक्टीरिया और इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते है। गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इस पानी में पैर डुबोएं। बेकिंग सोडा पैरों में इंफेक्शन और बैक्टीरिया को खत्म करता है।

गीले फुटवियर न पहनें
कई बार गीले फुटवियर पहननें से पैरों में बदबू की समस्या होती है। गीले जूतों और फुटवियर में बैक्टीरिया होते है जिससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है साथ ही पैरों से बदबू आने लगती है। हमेशा सुखे जूते ही पहननें चाहिए। हफ्ते में एक बार जूतो को धोकर अच्छे से सुखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
