Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
साइट्रस पील को ना समझें बेकार , स्किन और हेयर केयर में कुछ यूं करें शामिल
साइट्रस पील यानि खट्टे छिलके किसी औषधि से कम नहीं है। जबकि आमतौर पर लोग इन छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की साइट्रस पील के इस्तेमाल से आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से अपने हेयर और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पा सकते हैं। बात करें औरेंज या नींबू के छिलकों की तो इनमें बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करके फ्री रेडिकल्स से लड़ने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। यहां हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने DIY रिसेपिज में साइट्रस के छिलके शामिल कर सकते हैं।

स्किन और हेयर के लिए अपने DIY रिसेपिज में साइट्रस के छिलके का उपयोग करने के आसान तरीके:
सॉफट स्किन के लिए बॉडी स्क्रब
एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच नींबू के सूखे और पीसे हुए छिलके, आधा कप दानेदार चीनी और आधा कप जैतून का तेल लें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें और तेल मिला सकते हैं। फिर इसे एक दानेदार पेस्ट बनाने के लिए सभी को एक साथ मिलाएं और इसे सीधे धूप से दूर ठंडी, ड्राई जगह पर स्टोर करें। आप इस स्क्रब का इस्तेमाल नहाने से ठीक पहले कर सकते हैं। इन सभी चीजों का अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे लगभग 20 मिनट के लिए लगे रहने दें, फिर इसे धो लें। चीनी छिलके के साथ एक ह्यूमेक्टेंट और एक्सफोलिएंट के रूप में काम करती है, जबकि जैतून का तेल त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है और स्किन में मॉइश्चर को लॉक कर देता है।
नरिशमेंट के लिए हेयर पैक
हेयर फॉल की समस्या हर मौसम में परेशान करती है। जिसे कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही कई तरह के घरेलू नुस्खें भी आज़माते हैं। जिसमें एक नाम एलोवेरा का भी शामिल है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, और विटामिन सी मौजूद होता है जो हमारे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। एलोवेरा में 96 प्रतिशत पानी होता है जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल बालों और स्कैल्प पर करने से बाल जड़ों से मज़बूत होते हैं, साथ ही डैंड्रफ से भी निजात मिलती है। एलोवेरा स्कैल्प को साफ करता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है। तो अगर आप भी हेयर फॉल और ड्राई हेयर की समस्या से निजात पाना चाहते है तो दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक बड़ा चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर मिलाएं। फिर इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और पांच मिनट तक मसाज करें। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। और फिर इसे धो लें।
स्मूद और ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क
साइट्रस के छिलके विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम और कैल्शियम से भरे होते है। जब कोई नियमित रूप से स्किन की देखभाल के लिए साइट्रस के छिलके लगाता है, तो यह स्किन की कई समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है। इसका फेस मास्क बनाकर आप स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस को दूर कर सकते है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए खट्टे छिलके के पाउडर को कच्चे दूध, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी का पाउडर और साइट्रस के छिलके स्किन को चमकदार बनाने और एक्सफोलिएट करने में मदद करता हैं। वहीं, कच्चा दूध और गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करके उसे लचकदार दिखाता है।



Click it and Unblock the Notifications
