Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
दीपिका पादुकोण से कैटरीना कैफ तक, इनकी घनी आइब्रो है अट्रैक्टिव- ऐसी डार्क आइब्रो के लिए अपनाएं ये टिप्स
काली और घनी आइब्रो हर लड़की चाहत होती है। खूबसूरत चेहरे के लिए आंखों और आइब्रो का अहम रोल होता है। अट्रैक्टिव लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती है लेकिन कई बार आइब्रो को शेप नहीं देती है जिसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है, क्योकि आइब्रो की शेप चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।

यही कारण है बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने मेकअप में आइब्रो पर काफी ध्यान देती है। रेड कारपेट मेकअप हो या फिर पार्टी मेकअप कभी भी आइब्रो को शेप देना नहीं भूलती है। चलिए जानते हैं बॉलीवुड में किस एक्ट्रेस की आइब्रो है एकदम परफेक्ट और बेस्ट साथ ही जानें घनी आइब्रो के घरेलू उपाय।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ साथ अपनी परफेक्ट और खूबसूरत आइब्रो के लिए जानी जाती हैं। कैटरीना कैफ की डिफाइंड, डार्क और परफेक्ट आर्क वाली आइब्रो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।
कैटरीना जैसी आइब्रो के लिए ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
कैटरीना कैफ की तरह डार्क आइब्रो के लिए आप रोज रात को सोने से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। उंगलियों पर ऑलिव ऑयल लेकर आइब्रो की मसाज करें। 10 से 15 दिन में आपको फर्क दिखना शुरु हो जाएगा।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की आइब्रो बेहद खूबसूरत हैं। दीपिका पादुकोण की घनी, लंबी और परफेक्ट आर्क वाली आइब्रो उनके फीचर्स को काफी शार्प लुक देता है। दीपिका की घनी आइब्रो उनकी आंखों को अट्रैक्टिव बनाती है।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
दीपिका पादुकोण की तरह घनी और काली आइब्रो के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल से अपनी आइब्रो की दिन में दो बार मसाज करें। कुछ दिनों में आपको अंतर दिखना शुरु हो जाएगा।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन बी टाउन में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरत आंखों का हर कोई दीवाना है। उनकी आइब्रो का परफेक्ट शेप उनकी आंखों और चेहरे को खूबसूरत बनाता है।
कच्चा दूध
ऐश्वर्या राय की तरह खूबसूरत आइब्रो के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। रोज दिन में एक चम्मच कच्चा दूध आइब्रो पर लगाएं। इससे आपकी आइब्रो काली और शाइनी हो जाएगी।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की आइब्रो घनी नहीं है लेकिन उनकी डार्क आइब्रो उनके लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाती हैं।
कैस्टर ऑयल
डार्क आइब्रो के लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। रात को सोने से पहले आइब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं। कैस्टर ऑयल लगाने से आइब्रो डार्क हो जाती है। कैस्टर ऑयल में आप नारियल तेल को मिला भी लगा सकती हैं।

काइली जेनर
हॉलीवुड एक्ट्रेस काइली जेनर की आइब्रो शेप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगता है। डार्क और परफेक्ट आर्क उनके फीचर्स को शार्प लुक देता है।
घनी आइब्रो के लिए इस्तेमाल करें प्याज का रस
काइली जेनर की तरह खूबसूरत आइब्रो शेप के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। घनी आइब्रो के लिए आप दिन में एक बार प्याज का रस लगाएं। 15 से 20 दिनों में आपकी आइब्रो काली और घनी हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications