Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पैराफिन वैक्स मैनीक्योर और रेगुलर मैनीक्योर में अंतर , जानें हाथों को कोमल बनाने के लिए क्या है बेस्ट
महिलाएं अपनी स्किन के साथ साथ अपने हाथ और पैरों का काफी ध्यान रखती है। खूबसूरत और मुलायम हाथों के लिए महिलाएं मैनीक्योर करवाती हैं। आजकल मैनीक्योर करवाने के भी दो तरीके हैं। पहली मैनीक्योर टूल और क्लींजर की मदद से मैनीक्योर करना और दूसर पैराफिन वैक्स से मैनीक्योर करना।

आजकल खूबसूरत नाखून और मुलायम हाथों के लिए पैराफिन वैक्स मैनीक्योर काफी ट्रेंड में है। पैराफिन वैक्स मैनीक्योर और मैनीक्योर कर घर पर आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पैराफिन वैक्स मैनीक्योर और मैनीक्योर में अंतर।

पैराफिन वैक्स क्या है
इन दिनों खूबसूरत हाथों के लिए पैराफिन वैक्स काफी ट्रेंड में है। पैराफिन वैक्स में व्हाइट मोम का इस्तेमाल कर नाखूनों को साफ किया जाता है। पैराफिन वैक्स से हाथों की स्किन को मुलायम बनाया जा सकता है। पैराफिन वैक्स का इस्तेमाल कर त्वचा की ड्राईनेस को कम किया जा सकता है।

पैराफिन वैक्स करने का तरीका
हाथों की खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में वैक्स को पिघलाएं। हाथों पर वैक्स लगाने से पहले हाथों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद वैक्स हल्का ठंडा होने पर वैक्स में अपना हाथ डुबोएं या फिर हाथों के ऊपर वैक्स लगाएं। इसके कॉटन के कपड़े से अपने हाथों को ढक लें। 30 मिनट बाद वैक्स को हटा दें। वैक्स हटाने के बाद हाथों पर क्रीम लगाएं। इससे आपके हाथ मुलायम और सॉफ्ट बने रहेंगे।

मैनीक्योर क्या है
मैनीक्योर हाथों और उंगलियों को खूबसूरत बनाना का ट्रीटमेंट है। मैनीक्योर में नाखूनों को साफ किया जाता है इसके अलावा स्क्रब और क्रीम का इस्तेमाल कर हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है। मैनीक्योर करने से हाथों की डेड सेल्स हट जाते है जिससे हाथ चमकदार और खूबसूरत लगते है। मैनीक्योर करने से हाथों की मालिश की जाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हाथ सॉफ्ट और चमकदार हो जाते है। मैनीक्योर करने नाखून जल्दी टूटते नहीं है।

मैनीक्योर करने का तरीका
मैनीक्योर करने से हाथ चमकदार और सॉफ्ट हो जाते है। मैनीक्योर को आप पार्लर में ही नहीं बल्कि घर पर आसानी से कर सकते हैं। घर पर मैनीक्योर करने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर, नेल क्लिपर, नेल बफर, क्यूटिकल रीमूवर, मॉइश्चराइजर, गर्म पानी, एक बाउल लें। मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले अपने नेल पॉलिश को हटाएं। इसके बाद नाखून को काट कर उन्हें शेप दें। इसके बाद गुनगुने पानी वाला बाउल लें। गुनगुने पानी में क्लींजर मिलाएं। इस पानी में 3 मिनट तक हाथों को डुबोकर रखें। इसके बाद ब्रश की मदद से नाखूनों, क्यूटिकल्स को साफ करें। इसक बाद हाथों को पोछकर मॉइश्चराइजर लगाएं। हाथों पर मॉइश्चराइजर लगाने से हाथ सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद हाथों पर नेल पॉलिश लगाएं।

पैराफिन वैक्स और मैनीक्योर में क्या अंतर है
पैराफिन वैक्स से हाथों में होने वाले दर्द से राहत मिलता है। पैराफिन वैक्स करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते है जिससे स्किन साफ और जवां लगती है। पैराफिन वैक्स करने से हाथ मुलायम और सॉफ्ट हो जाते है। पैराफिन वैक्स मैनीक्योर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। पैराफिन वैक्स करने में कम समय लगता है। पैराफिन वैक्स मैनीक्योर करने से हाथों की झुर्रियां कम हो जाती है। मैनीक्योर करने से हाथ सॉफ्ट और मुलायम हो जाते है। मैनीक्योर करने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जाती है। मैनीक्योर करने से काफी टाइम लगता है। घर पर मैनीक्योर करने के लिए काफी तैयारी करनी पड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
