Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग या शेविंग क्या है बेस्ट तरीका
महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए शरीर के अनचाहे बालों को हटवाना पसंद करती हैं। मुलायम और क्लीन त्वचा के लिए लड़कियां वैक्सिंग, शविंग और हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। गर्मियो के मौसम में महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती है, ऐसे में हाथों को साफ रखना जरुरी होता है। महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग, शेविंग और हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं।

आप भी अनचाहे बालों को हटाने के लिए शेविंग और वैक्सिंग में कंफ्यूज रहते है कि कौन सा तरीका बेस्ट है, लंबे समय तक अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या बेस्ट है। चलिए जानते हैं वैक्सिंग और शेविंग क्या बेस्ट है।

वैक्सिंग के फायदे
वैक्सिंग करने से त्वचा पर लंबे समय तक नए बाल नहीं आते है, क्योंकि वैक्सिंग से बाल जड़ से हट जाते हैं। वैक्सिंग कराने से स्किन लंबे समय तक सॉफ्ट बनी रहती हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग नेचुरल तरीका है। वैक्सिंग कराने से दर्द होता है लेकिन बाल दोबारा जल्दी नहीं आते हैं। वैक्सिंग करने से टैनिंग भी आसानी से निकल जाती है और त्वचा साफ दिखाई देने लगती हैं। वैक्सिंग के लिए आप रेगुलर, चॉकलेट, रीका और एलोवेरा वैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

वैक्सिंग के लिए इन वैक्स का करें इस्तेमाल
रेगुलर वैक्स- रेगुलर वैक्स चीनी और नींबू के रस बनाया जाता है। रेगुलर वैक्स से बाल जड़ निकल जाते है लेकिन बहुत ही दर्द होता है। जिसके बाद चेहरे पर दाने निकल जाते है।
चॉकलेट वैक्स- चॉकलेट वैक्स को कोकोआ, सोयाबीन तेल, बादाम तेल, ग्लीसरीन, ऑलिव ऑयल से मिलाकर बनाया जाता है। आजकल चॉकलेट वैक्स काफी ट्रेंड में हैं। सेंसेटिव त्वचा के लिए चॉकलेट वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस वैक्स के बाद त्वचा जलन नहीं होती है। चॉकलेट वैक्स का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट बनी रहती हैं।
रीका वैक्स-रीका वैक्स को व्हाइट चॉकलेट वैक्स के नाम से जाना जाना जाता है। रीका वैक्स को तेल और हरी पत्तियों से बनाया जाता है। रीका वैक्स को ज्यादा गर्म नहीं करना होता है। रीका वैक्स का इस्तेमाल आप हर स्किन टाइप पर किया जा सकता हैं। रीका वैक्स करने से त्वचा चमकदार और मुलायम बन रहती हैं। रीका वैक्स इटली में बनती हैं। इसलिए भारत में ये वैक्स ज्यादा कीमत पर मिलती हैं।

वैक्सिंग करने का सही तरीका
कई बार गलत तरीके से वैक्स करने से स्किन पर दाने हो जाते हैं। वैक्सिंग करने से पहले हाथ पैरों को साफ करके सूखा लें। वैक्स करने से पहले अपने हाथों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल ना करें। वैक्स को ज्याद गर्म ना करें, ज्यादा गर्म वैक्स से स्किन जल सकती हैं। वैक्स करने से पहले पाउडर का इस्तेमाल करें। वैक्स को बालों की दिशा में लगाएं वहीं वैक्सिंग स्ट्रिप को बालों की उल्टी दिशा की तरफ से हटाएं। वैक्सिंग स्ट्रिप को जल्दी जल्दी हटाए, वरना स्किन को बहुत ही नुकसान हो सकता है। वैक्सिंग करने के बाद स्किन पर बर्फ लगाएं।

वैक्सिंग करने के नुकसान
वैक्सिंग करने से काफी दर्द होता है। लगातार वैक्सिंग करने से त्वचा ढीली हो जाती है। वहीं सेंसटिव स्किन पर एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। छोटे बालों को वैक्स से नहीं हटाया जा सकता है।

शेविंग करने के फायदे
अनचाहे बालों को हटाने के लिए सबे आसान तरीका शेविंग करना है। शेविंग करने से दर्द नहीं होता है। शेविंग के हाथों के छोटे बालों को भी हटा जा सकता है। शेविंग से आप खुद अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। कम समय में शेविंग से बालों को हटाया जा सकता हैं।

शेविंग करने का सही तरीका
शेविंग नहाते समय करना चाहिए। वहीं रात को नहाते समय शेविंग करना बेस्ट होता है। अगर आपके बाल ज्यादा लंबे है तो बालों को ट्रिम करके शेविंग करें। शेविंग करने से पहले त्वचा पर शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें। शेविंग करने के लिए एक रेजर का लंबे समय तक इस्तेमाल ना करें। शेविंग करने के बाद त्वचा पर बर्फ का इस्तेमाल करें।

शेविंग के नुकसान
लंबे समय तक शेविंग करने से त्वचा ड्राई हो जाती है। शेविंग करने के बाद जल्दी आ जाते हैं, ऐसे में बार बार शेविंग करने की जरुरत पड़ती हैं। शेविंग के बाद बाल मोटे और काले आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications