Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
सीधी और शार्प नाक के लिए सर्जरी का ख्याल छोड़ें, करें ये एक्सरसाइज- जल्द दिखेगा असर
शार्प और सीधी नाक खूबसूरत चेहरे के लिए परफेक्ट मानी जाती है। इन दिनों महिलाएं मेकअप की मदद से अपनी नाक को सीधी और शार्प बनाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं सीधी और शार्प नाक के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन सर्जरी हर किसी के बजट में नहीं होती है वहीं कई केस में देखने को मिला है महंगी सर्जरी कराने के बाद भी चेहरा भद्द हो सकता है।

अगर आप भी शार्प और सीधी नाक की चाहत रखती है तो आप एक्सरसाइज की मदद से ऐसा कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सरसाइज के बारे में जिसका इस्तेमाल कर आप नाक को शार्प बना सकते हैं।

नोज शेपिंग
नाक को परफेक्ट और शार्प शेप देने के लिए नोज शेपिंग एक्सरसाइज परफेक्ट है। नोज शेपिंग के लिए हाथ की पहली उंगली से नाक किनारे थोड़ा दबाते हुए धीरे धीरे सांस लें। इस एक्सरसाइज को दिन में 10 बार करें। आपकी नाक में फर्क जरूर देखने को मिलेगा।

नाक की मालिश
सीधी और शार्प नाक के लिए मालिश एक कमाल की एक्सरसाइज है। नाक की मालिश करने से नाक सीधी और शार्प हो जाएगी। नाक की मसाज करने के लिए आप कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले ऑयल लें इसके बाद इस ऑयल को नाक के ऊपरी हिस्से और किनारे पर लगाकर मसाज करें। नाक पर मसाज करने के लिए उंगलियों को राउंड शेप में घुमाएं। दिन में दो बार नाक की मसाज करें। ऐसा करने से आपकी नाक सीधी और शार्प हो जाएगी।

सीधी नाक
सीधी नाक के लिए यह एक्सरसाइज एकदम परफेक्ट है इस एक्सरसाइज को करने के लिए नाक सीधी हो जाती है। सीधी नाक के लिए स्माइल करें इसके बाद उंगली से नाक को नीचे की ओर से ऊपर की तरफ प्रेस करें। इस एक्सरसाइज को दिन में 15 से 20 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों का निर्माण बढ़ेगा। जिससे नाक सीधी हो जाएगी।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज
नाक को शार्प शेप देने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज काफी सक्षम है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हाथ के बीच वाली उंगली की मदद से नाक के एक तरफ वाले हिस्से को दबा कर सांस लें और छोड़ें। यही एक्सरसाइज दूसरी तरफ भी करें इसे दिन में 10 बार करें। कुछ समय बाद आपको फर्क साफ नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
