Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात को नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए? जानें नाखून काटने सा सही टाइम
नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। खूबसूरत हाथों के लिए नाखूनों की देखभाल की जाती हैं। लड़के अक्सर अपने नाखून को छोटे रखते हैं वहीं महिलाएं नाखून लंबे रखती है लेकिन लंबे नाखून का काफी ध्यान रखती हैं। नाखून की देखभाल में सबसे पहले नाखून को काटा जाता है, जिन महिलाओं को लंबे नाखून का शौक है वह भी समय समय पर अपने नाखूनों को काटती है। नाखून काटने को लेकर अक्सर कहा जाता है कि रात के समय नाखून नहीं काटने चाहिए। घर पर कहा जाता है कि रात को नाखून काटने से बीमार हो जाते है इसलिए रात को नाखून काटना अच्छा नहीं होता है। चलिए जानते हैं नाखून काटने का सही समय और क्या रात को नाखून काटना चाहिए।

क्या रात को नाखून काटना चाहिए
नाखून केराटिन के बने होते है, जब रात को नाखून काटते हैं, उस समय नाखून काफी टाइट होते है क्योंकि रात के समय काफी देर तक हाथ पानी में नहीं गया था होता है जिसकी वजह से नाखून टाइट रहते हैं की बार टाइट नाखून काटने से नाखून गलत कट जाता है या फिर क्यूटिकल्स कट जाते है वहीं कुछ लोगों काफी अंदर तक नाखून काट लेते है जिसकी वजह से घाव हो जाता है। इसलिए रात के समय नाखून नहीं काटना चाहिए। वहीं टाइट नाखून बीच में से टूट जाता है जिसकी वजह से इंफेक्शन भी हो जाता हैं।

नाखून का काटने का परफेक्ट टाइम
नहाने के बाद नाखून काटने का सबसे अच्छा टाइम माना जाता है। नहाने के बाद साबुन और पानी की वजह से नाखून काफी सॉफ्ट होते है, जो आसानी से कट जाते है।

नाखून को कटाने से पहले हाथों का करें गीला
नाखून काटने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप हमेशा गीले नाखून को काटे। नाखून काटने से पहले अपने हाथों को पानी में डालें। पानी में हाथ डालने से नाखून सॉफ्ट हो जाते हैं। सॉफ्ट नाखून को काटना बहुत आसान होता है। गीले नाखून को ट्रीम करना बहुत ही आसान होता है। नाखून को सॉफ्ट और मुलायम करने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही नेल कटर का इस्तेमाल
नाखून काटने के लिए आपके पास सही नेल कटर होना बेहद जरुरी है। नाखून काटने के लिए आप नेल कटर और फाइलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैर की उंगलियों को काटने के लिए आप टोनेल क्लिपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नाखून काटते समय इंफेक्शन से बचने के लिए आप अपना पर्शनल नेल कटर का इस्तेमाल करें। नेल काटने के बाद नेल कटर को गर्म पानी में डालकर धो लें। सूखने के बाद नेल कटर को रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
