Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
सर्दियों में स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए नहाते समय इन चीजों का करें इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ठंड के मौसम में गर्म पानी और साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन की वजह से लोगों को काफी दिक्कत आती है। ज्यादा ड्राई स्किन किसी भी इंसान को पसंद नहीं होती है।

अगर आप त्वचा के रुखेपन को दूर करना चाहती है तो रोज नहाते समय साबुन की जगह इन चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन मुलायम हो जाती है। चलिए जानते हैं नहाते समय किन चीजों का इस्तेमाल करना है।

नहाते समय शॉवर जेल का करें इस्तेमाल
सर्दियों में साबुन की जह शॉवर जेल का इस्तेमाल करें। शॉवर जेल काफी सॉफ्ट और माइल्ड होते है जिससे स्किन ड्राई नहीं होती है। सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए साबुन का नहीं बल्कि शॉवर जेल का इस्तेमाल करें।

दूध का उबटन
सर्दियों में हफ्ते में दो बार अपने शरीर में साबुन की जगह बेसन और दूध का उबटन लगाएं। उबटन बनाने के लिए सबसे पहले बेसन लें इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद नहा लें। इससे स्किन की ड्राइनेस दूर हो जाएंगी।

नहाने से पहले लगाएं तेल
सर्दियों में स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए नहाने से पहले तेल मालिश करें। नहाने से आधे घंटे पहले नारियल तेल, बादाम तेल या फिर जैतून का तेल शरीर पर लगा कर मालिश करें। मालिश करने के बाद नहाएं इससे स्किन ड्राइनेस दूर हो जाएगी। तेल मालिश करने के बाद भी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने की जरुरत नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
