Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
सर्दियों में मुलायम हाथों के लिए इस तरह करें मैनीक्योर, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड
विंटर सीजन को वेडिंग सीजन के नाम से भी जाना जाता है। विंटर सीजन में पार्टी और वेडिंग में जाना लगा रहता है। विंटर सीजन में स्किन के साथ साथ हाथों का भी ध्यान रखना चाहिए। खूबसूरत लुक के लिए मेनिक्योर करना भी जरुरी होता है। आज हम सर्दियों के मौसम के लिए मैनीक्योर लेकर आएं है जो कि आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। सर्दियों के मौसम में हाथ रफ और ड्राई हो जाते है ऐसे में मुलायम और सॉफ्ट हाथों के लिए मैनीक्योर काफी अच्छा माना जाता है।

सर्दियों में इस तरह करें मेनिक्योर
सामग्री- नेल कटर, नेल फिलर, नेल पेंट, एक बाउल, शैंपू, नींबू का रस, शहद, चीनी और ऑलिव ऑयल
मैनीक्योर करने का तरीका- सबसे पहले साबुन से अपने हाथ धो लें। इसके बाद नेल पेंट रिमूवर से पुरानी नेल पेंट हटा लें। इसके बाद नेल फाइलर का इस्तेमाल कर नाखूनों को कोनों से सेट कर लें। आप नाखून को चौकोर, गोल और ओवल शेप दे सकते हैं।
- इसके बाद एक बाउल में गुनगुना पानी लें। इस पानी में 2 चम्मच शहद और नींबू का रस डालें। इस पानी में हाथ को भिगोएं।
- हाथ सॉफ्ट होने के बाद हाथों पर स्क्रब करें। स्क्रब बनाने के लिए दो चम्मच चीनी, आधा चम्मच ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और शहद लें।
- 2 मिनट तक स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें।
- नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सुंदर नेल पेंट लगाएं।
-नेल पेंट सूखने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

मैनीक्योर के फायदे
-मैनीक्योर करने से हाथों में लगी धूल और गंदगी साफ हो जाती है। मैनीक्योर करने का सबसे बड़ा फायदा है इससे नाखून साफ हो जाते हैं। नाखून में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है जससे संक्रमण का खतरा बना रहा है। रोजाना मैनीक्योर करने से नाखून में छिपी गंदगी और कीटाणु दूर हो जाते हैं।
-हाथों को मिलात है रिलैक्स- रोजाना मैनीक्योर करने से हाथों का रिलैक्स मिलता है।
-मुलायम हाथ- मैनीक्योर करने से हाथ मुलायम हो जाते हैं। सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई रफ हो जाती है। ड्राई और रफ हाथों को मुलायम और सॉफ्ट करने के लिए टाइम टू टाइम मैनीक्योर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications