Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
युवाओं के बीच कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड, जानें क्या है प्लास्टिक सर्जरी और साइड इफेक्ट
इन दिनों महिलाएं और पुरुष अट्रैक्टिव लुक के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले रहे हैं। इन दिनों युवाओं के बीच कॉस्मेटिक सर्जरी का क्रेज देखने को मिल रहा है। इंजेक्शन की मदद से युवा अपने चेहरे की बनावट को बदल कर अट्रैक्टिव लग रहे हैं।

इतना ही नहीं कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद से चेहरे की झुर्रियां भी कम कर जवां दिख रहे है। बता दें कि सर्जरी कई टाइप की होती है। वहीं सर्जरी से स्किन को काफी नुकसान भी होता है।

आग्मेंटेशन
आग्मेंटेशन सर्जरी में चिन की सर्जरी की जाती है। सिलिकॉन की मदद से चिन को बड़ा और छोटा किया जाता हैं। इस सर्जरी को करवाने के बाद चेहरे की शेप बदल जाती है। और आदमी पहले से काफी सुंदर दिखने लगाता है।

आईलिड सर्जरी
सूजी हुई आंखों और झुकी हुई पलको को ठीक करने के लिए युवा आईलिड सर्जरी करवाते हैं। इस सर्जरी में लोअर और अपर लिड से फैट निकालकर आंखों को सही शेप दिया जाता है।

लड़कों में हेयर ट्रांसप्लांट
इन दिनों लड़को में हेयर ट्रांसप्लांट का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा हैं। इस सर्जरी में बालों के नीचे सिलिकॉन बलून लगाकर स्किन डबल कर बाल लगाए जाते हैं।

राइनोप्लास्टी
राइनोप्लास्टी सर्जरी में नाक का आकार सही करवाया जाता है। आजकल युवाओं के बीच मोटी नाक को पतला, टेड़ी नाक से सही करवाने का चलन काफी बढ़ गया है। लड़के हो या लड़कियां शार्प नाक के लिए राइनोप्लास्टी सर्जरी करवा रहे है।

गाइनेकोमैस्टिया
कुछ पुरुष के चेस्ट महिलाओं की तरह बढ़ने लगते है, इस वजह से लड़के कई बार शर्म भी फील करते है। गाइनेकोमैस्टिया सर्जरी से पुरुषों की ये समस्या दूर हो जाएगी।

सर्जरी करवाने के कारण
युवा लोग खूबसूरत और फिट दिखने के लिए सर्जरी करवाते है। वहीं कुछ लोग सेलेब्रिटी की तरह दिखने की चाहते में सर्जरी करवाते है। चेहरे पर से दाग धब्बों और झुर्रियों को हटाने के लिए इस ट्रीटमेंट को करवाते हैं।

सर्जरी के नुकसान
कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने का सबसे बड़ा नुकसान परमानेंट बदलाव होता हैं। सर्जरी करवाने के बाद कुछ हिस्सों में बदलाव आ जाता है जो कि परमानेंट हो जाता है। कई बार सर्जरी की वजह से लुक भद्दा हो जाता है, सर्जरी के बाद कई तरह की स्किन प्राबल्म देखने को मिलती है चेहरे पर सूजन, इंचिग हो सकती है। सर्जरी करवाने के बाद छह महीने तक धूप से बचना होता है।

अधिक पैसे
कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने में बहुत अधिक पैसे खर्च होते हैं। अधिक पैसे खर्च करवाने के बाद भी कुछ लोग सुंदर दिखने की बजाए भद्दे दिखने लग जाते हैं। सर्जरी करवाने से पैसे और समय दोनों की बर्बाद होते है।

स्किन परेशानी
सर्जरी करवाने के बाद कई तरह की परेशानी देखने को मिलती है। सर्जरी में प्रयोग होने वाले सिलिकॉन से स्किन को काफी नुकसान होता है। सर्जरी के बाद शरीर में हार्मोनल चेंज भी देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications