Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपनी कोमल बॉडी का राज, जानें होममेड बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका
मॉडल मलाइका अरोड़ा बी टाउन में अपनी ग्लोइंग स्किन और बेदाग त्वचा के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट की जगह घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को घरेलू तरीके के बारे में बताया है। मलाइका इसी घरेलू नुस्खें से अपनी स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाती हैं।
View this post on InstagramA post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
मलाइका अरोड़ा ने होममेड बॉडी स्क्रब के बारे में बताया है। वीडियो में मलाइका कहती है को नहाते समय त्वचा को साफ करने के लिए अलग अलग चीजों का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए आप इन 3 चीजों का इस्तेमाल कर बॉडी स्क्रब बना सकते हैं। चलिए जानते है बॉडी स्क्रब कैसे बनाते है।

बॉडी स्क्रब
मलाइका अरोड़ा ने बताया है कि बॉडी स्क्रब के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच कॉफी, 1 बड़ा चम्मच शुगर और 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल चाहिए। इसके बाद एक बाउल लें बाउल में इन दिनों चीजों को मिला दें। जब आप नहाने जाएं तो साबुन की जगह बॉडी पर इस स्क्रब का यूज करें। हल्के हाथों से अपने पूरे शरीर में यह बॉडी स्क्रब का यूज करें। रोज रोज बॉडी स्क्रब का यूज करने से बॉडी सॉफ्ट दिखती है।

कॉफी के लाभ
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि स्किन पर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है। साथ ही फाइन लाइन और झुर्रियों को दूर करता है। कॉफी का बॉडी स्क्रब आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है। इतना ही नहीं कॉफी तेज धूप से भी स्किन को बचाता है। कॉफी का पैक लगाने से बॉडी में चमक देखने को मिलती है।

शुगर के फायदे
शुगर की मदद से स्किन की डेड स्किन को हटाया जा सकता है। शुगर त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है जिससे त्वचा में चमक और कसाव आता है। अगर आपके पास ब्राउन शुगर नहीं है तो आप घर वाले व्हाइट शुगर का यूज कर सकती हैं। व्हाइट शुगर को क्रश कर उसका यूज स्क्रब के लिए किया जाना चाहिए।

नारियल तेल के फायदे
त्वचा की मालिश करने और डीप क्लीन करने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। नारियल का तेल किसी भी स्किन टाइप पर यूज किया जा सकता है। ऑयली स्किन वाले भी नारियल के तेल का यूज कर सकते हैं। नारियल का तेल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। स्किन को टैन होन से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
