Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
घर पर वैक्सिंग करती है तो ना करें ये गलतियां, स्किन हो सकती है डैमेज
महिलाओं में अनचाहे बाल आने की समस्या आम है। और इसे हटाने के लिए अधिकांश महिलाओं वैक्सिंग सबसे सही समझती है। देखा जाए तो बालों को हटाने का सबसे प्रभावी और लंबे समय तक चलने वाला तरीका वैक्सिंग ही है। क्यूंकि इसका रिजल्ट शेविंग, हेयर रिमूवल क्रीम इत्यादि से बेहतर है। लेकिन महंगाई के इस दौर में और समय के अभाव में सभी महिलाएं पार्लर नहीं जा पाती। उनके पास घर पर खुद से ही वैक्सिंग करने का ऑप्शन बचता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि, जो महिलाएं घर पर वैक्सिंग करती है उन्हें जानकारी के अभाव में कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से गुजरना पड़ता है। इसलिए बेहतर यही है कि वैक्सिंग की सही टेक्निक को फॉलो किया जाए, ताकि आपकी स्किन को कोई नुकसान ना पहुंचे। यहां हम आपको वो प्रमुख गलतियां बताने जा रहे है, जिन्हें आप घर पर वैक्सिंग करते समय अनदेखा कर देती है ।

स्किन को अच्छे से क्लीन ना करना
अगर आप चाहते है कि घर पर वैक्सिंग करने का प्रोसेस अच्छे से हो, तो आपको अपनी स्किन को पहले अच्छे से साफ करना होगा। यानि ये जरूरी है कि वैक्सिंग से पहले स्किन पर जमा गंदगी, धूल या पसीने को साफ किया जाए। इसके लिए स्किन को गीले टॉवल या टिशू से साफ करना होगा। फिर स्किन को अच्छे से सुखाए। इसके बाद ही स्किन पर वैक्स एप्लाई करना चाहिए। वैसे वैक्सिंग से पहले अपनी स्किन पर टैल्कम पाउडर लगाने से भी बालों को हटाने में आसानी रहेगी।

वैक्स की पतली लेयर ना लगाना
अगर आप घर पर वैक्सिंग कर रही है, तो ये जरूरी है कि पहले आप ये समझ लें कि स्किन पर वैक्स की लेयर कैसे और कितनी लगानी है। वैसे वैक्सिंग के दौरान आपकी स्किन के हर एरिया पर वैक्स की एक पतली लेयर लगाने की जरूरत होती है। वैक्स की पतली लेयर आपके बालों को जगह पर रखती है और इससे वो आसानी से निकल पाते है। लेकिन अगर आप एक ही जगह पर बहुत सारा वैक्स लगाएंगे, तो बाल पूरी तरह से नहीं निकलेंगे और दर्द भी ज्यादा होगा। ऐसे में इस स्थिति से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि वैक्स को अच्छे से पिघलने दें और फिर इसकी एक पतली परत लगाएं। फिर स्किन पर हल्की गर्म वैक्स लगाएं रखें, और स्ट्रिप से इसे तेजी से खींच लें। ऐसा करने से बाल समान रूप से निकल जाएंगे।

वैक्स का टेंपरेचर सही ना रखना
वैक्स के टेम्परेचर पर ही वैक्सिंग का पूरा प्रोसेस टिका होता है। इसलिए ये जरूरी है कि वैक्सिंग करते समय टेम्परेचर का पूरा ध्यान रखा जाए। क्यूंकि अगर आप स्किन पर बहुत ठंडी वैक्स लगाएंगे तो इसकी गांठे बन जाएगी, जिससे ना तो ये स्किन पर अच्छे से लगेगा, ना ही सारे बाल निकलेंगे। बल्कि इससे हटाने की प्रक्रिया में दर्द बढ़ सकता है। और अगर वैक्स बहुत गर्म है, तो इससे आपकी स्किन जलने का डर रहेगा। इसलिए इसका टेम्परेचर मामूली गर्म रखें, ताकि स्किन जले नहीं और सभी बाल अच्छे से निकल जाए।

स्ट्रिप को तेजी से ना खींचना
वैक्सिंग के दर्द से सभी महिलाएं भलीभांति परिचित है। और इसी डर की वजह से जब हम घर पर वेक्सिंग करते है तो स्ट्रिप को धीरे-धीरे निकालते है, जबकि ये तरीका गलत है। वैक्सिंग में स्ट्रिप को तेजी से और सही तरीके से निकालना होता है। ऐसा करने से दर्द भी कम होता है और सभी बाल एक ही बार में निकल जाते है।
घाव पर वैक्स अप्लाई लगाना
अगर आपको चोट लगी है, जिसका घाव ताजा है तो आपको ऐसे कट पर वैक्स लगाने से बचना चाहिए। क्यूंकि गर्म वैक्स को खींचते समय स्किन डैमेज हो सकती है और इससे चोट पर दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि घाव के ठीक होने के बाद ही वैक्स किया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
