Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
घर का बनाया सस्ता और असरदार आई जेल: आंखों की थकावट और सूजन की समस्या से मिलेगा निजात
कोरोना वायरस की वजह से देशभर में काफी समय से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में बंद है। इन दिनों लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। सारा दिन एक कमरे में बैठकर लैपटॉब पर काम करने से आंखों पर काफी असर देखने को मिल रहा हैं। लोगों के आंखो के नीचे काले घरें और सूजन आ गई हैं। खासकर महिलाओं में डार्क सर्कल्स की परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही हैं।

अगर आपको भी डार्क सर्कल और सूजन की परेशानी है तो आपको स्किन केयर पर ध्यान देना चाहिए। लॉकडाउन की वजह से जो रुटीन खराब हुआ है उस रुटी को सबसे पहले सही करें। आज हम बात करेंगे आंखों को ठंडक पंहुचाने वाले आइ जेल के बारे में जिसे आप घर पर खुद बना सकती हैं। चलिए जानते है 10 मिनट में आंखों के लिए जेल कैसे बनाएं।

पूरी नींद
लॉकडाउन की वजह से लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ गया हैं। लोगों का रुटीन खराब हो गया है। देर रात तक जगना, सुबह लेट उठना, इस खराब रुटीन की वजह से आंखो में सूजन और डार्क सर्कल देखने को मिलते है।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग के गुण पाए जाते है जो कि आंखों की सूजन को कम करते हैं। साथ ही आंखों को ठंडक देने का काम करते है।

खीरे का रस
खीरे के रस से आंखो की सूजन को कम किया जा सकता है। खीरे के रस से आखों की जलन भी कम होता है। आप अपनी आंखों पर खीरे का टूकड़ा भी रख सकते है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते है जो कि थकी हुई आंखों को रात देता है साथ ही सूजन को कम करता है। साथी डार्क सर्कल को भी कम करता है।

जेल बनाने का तरीका
सबसे पहले एलोवेरा जेल लें, जेल को एक कटोरी में डालें, इसके एलोवेरा में खीरे का रस डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद ग्रीन टी बनाएं। ठंडा होने के बाद इसे इस मिश्रण में अच्छी तरह से मिला दें। इस मिश्रण को किसी अच्छे बंद बर्तन में रखकर फ्रीज में रख दें। इसके बाद आप इस जेल को अपनी आंखों पर 10 मिनट के लिए लगाएं फिर ठंडे पानी से आंखे धो लें। इस जेल के इस्तेमाल से आपकी आंखो की सूजन कम हो जाएगी साथ ही डार्क सर्कल भी कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications