Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
परिणीति चोपड़ा के इन टिप्स की मदद से घर पर ही करें बॉडी स्पा, पाएं दमकती त्वचा
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में काफी तनाव होता है। इस तनाव की वजह से शरीर और मन दोनों की थकान से भरे होते हैं। ऐसे में महिलाएं स्पा जाकर अपनी थकान दूर करती हैं। लेकिन हर किसी के लिए स्पा जाना आसान नहीं है। ऐसे में आप घर ही स्पा कर अपने शरीर की थकान दूर कर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने काम में काफी बिजी रहती हैं, उनके बाद स्पा जाने का टाइम नहीं होता है। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी थकान दूर करने के लिए स्पा नहीं जाती हैं बल्कि घर पर ही बॉडी स्पा करती हैं। घर पर बॉडी स्पा करने से उनका तनाव दूर रहा है। आप भी परिणीति चोपड़ा के इस घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा अपनी शरीर थकान दूर करने के लिए क्या करती हैं।

होममेड स्पा
शरीर की थकावट दूर करने के लिए परिणीति चोपड़ा स्पा जाकर फेशियल और बॉडी मसाज की जगह एक्ट्रेस घर पर गर्म पानी से नहाना पसंद करती हैं। बाथ टब में एप्सम सॉल्ट यानी बाथ सॉल्ट डालकर कुछ देर लेटी रहती है। इससे उनकी त्वचा की थकान के साथ साथ मन की थकान भी दूर होती है। वहीं नमक शरीर के दर्द को दूर करता है। गर्म पानी कोशिकाओं को राहत देता है। गर्म पानी में नहाने से डेड सेल्स बाहर निकल जाते है साथ ह त्वचा ग्लो करने लगती हैं।

ऑयल का करें इस्तेमाल
तनाव कम करने के लिए आप नहाते समय पानी में अपना पसंसद का बाथिंग ऑयल डाल सकते हैं। इसके अलावा बाथरुम में अरोमा कैंडल जाएं। इसके बाद बाथ टब में रिलैक्स होकर लेट जाए। इससे आपके मन का और शरीर का तनाव कम होगा।

बॉडी स्क्रब
बॉडी स्पा से ना केवल स्किन डीप क्लीन होती है बल्कि बॉडी रिलैक्स भी होती है। बॉडी स्पा लेने से शरीर में होने वाले दर्द में कमी आती है साथ ही तनाव भी होता है। बॉडी स्पा करते समय बॉडी स्क्रब करना भी जरुरी होता है। शावर लेने के बाद बॉडी स्क्रब करना चाहिए। इससे पोर्स क्लीन होने में मदद मिलती है। 10 मिनट तक स्क्रबिंग करने के बाद नॉर्मल पान से नहाएं।

मसाज
बॉडी पर 5 मिनट तक मसाज करें, मसाज आप पानी में रहकर भी कर सकते हैं। मसाज करने के लिए आपको प्रेशर पॉइंट्स पर प्रेस करें इससे आपक तनाव कम होगा। 15 मिनट तक ऐसे करें इसके बाद आप बाथ टब से बाहर निकल सकते है। चेहरा हल्के गर्म पानी या फिर ठंडे से पानी धोएं। इससे आपके पोर्स बंद हो जाएंगे। होममेड स्पा के बाद आप एकदम एसी की हाव में ना जाएं। इससे आप बीमार भी हो सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
