Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पिंक और मुलायम होंठों के लिए प्रियंका चोपड़ा करती हैं DIY लिप स्क्रब
गर्मियों के मौसम में गर्म हवाओं की वजह से से होंठों की नमी चली जाती है। इस मौसम में पानी की कमी से होंठ सूखने लग जाते हैं।

इस मौसम में लिप्स की देखभाल के लिए आप लिप स्क्रब कर सकती हैं। लिप स्क्रब करने से होंठ मुलायम हो जाते है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मुलायम और पिंक लिप्स के लिप स्क्रब करती हैं। चलिए जानते है लिप स्क्रब बनाने का तरीका।

लिप स्क्रब बनाने का तरीका
गुलाब जल, चीनी लें। सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें गुलाबजल और चीनी को मिलाकर मिक्स करे लें। इसके बाद होंठों पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे होंठों की डेड सेल्स निकल जाएंगी साथ ही लिप्स की दरार भी कम हो जाएगी।

पिंक होठों के लिए फेस स्क्रब
गुलाब के फूल की पत्तियां लें और आधा चम्मच चीनी लें। गुलाब के फूल की पत्तियों और चीनी को अच्छे मिक्स कर लें। अब पत्तियों का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होठों पर लगाकर मसाज करें। इससे होंठों की डेड स्किन निकल जाएगी। इस पेस्ट में आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चीनी शहद
पिंक और मुलायम लिप्स के लिए आप चीनी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद का इस्तेमाल करने से लिप मॉइश्चराइज बना रहता है। वहीं चीनी का इस्तेमाल करने लिप्स मुलायम हो जाते हैं। चीनी और शहद का स्क्रब बनाने के लिए चीनी लें इसे क्रश कर लें। इसके बाद इसमें शहद मिला लें। इस मिश्रण से स्क्रब करें। हफ्ते में दो बार अपने होठों की स्क्रब करें। इससे आपके होंठो मुलायम हो जाएंगे।

ऑलिव ऑयल लिप्स स्क्रब
एक चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा चम्मच चीनी लें। टूथब्रश में इस मिश्रण को लगाकर होंठो पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। 2 मिनट बाद बाद होठों की मसाज करें। इसके बाद होठों को पानी से धो लें। इसके बाद पेट्रोलियम जेली लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications