Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रवीना टंडन ने बताया दांतों को चमकाने का घरेलू नुस्खा, पीलापन हटाने के लिए अपनाएं सबसे आसान उपाय
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही है, लेकिन रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 45 साल की रवीना टंडन बी टाउन में अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है। रवीना इंस्टाग्राम पर अक्सर ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रवीना ने इंस्टाग्राम पर दांतों को खूबसूरत और वाइट बनाने का घरेलू नुस्खा शेयर किया है। अगर आप भी रवीना टंडन की तरह सफेद दांत चाहते है तो फॉलो करें ये टिप्स।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भला उसके दांत मेरे दांतों से सफेद कैसे है, सफेद दांतों का इलाज आपके किचन में है। वीडियो में रवीना टंडन ने सफेद और सुंदर दांतों के लिए घरेलू नुस्खा शेयर किया है। वीडियों में उन्होंने बताया है कि किस तरह से तेज पत्ता की मदद से आप सफेद और सुंदर दांत पा सकती हैं।
View this post on InstagramA post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
वीडियो में रवीना ने बताया है कि हर बुधवार को इंस्टाग्राम पर ब्यूटी टिप्स शेयर करती है। वह कुछ ना कुछ घरेलू उपाय बताती है। वीडियो में रवीना ने कहा कि हम पिछले काफी टाइम से लॉकडाउन में है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपनी केयर करना छोड़ दे। हफ्तें में दो बार दांतो की सफाई करनी चाहिए। दांतो की सफाई करने के लिए रवीना ने तेजपत्ता का इस्तेमाल बताया है। उन्होंने बताया है कि तेजपत्ता को क्रश कर लें। इसके बाद इसे अपने दांतों पर रगड़ें। हफ्ते में दो बार इस घरेलू नुस्खा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके दांत सफेद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
