Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
डार्क सर्कल्स और आंखों की थकावट को कम करने के लिए रवीना टंडन ने शेयर किया घरेलू नुस्खा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर रवीना का खूबसूरत अवतार इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं। रवीना टंडन ने हाल ही में डार्क सर्कल्स को दूर करने का घरेलू नुस्खा शेयर किया हैं। रवीना ने बताया है कि आंखों की थकान और डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए घरेलू उपाय कर सकते हैं।

वीडियो में रवीना टंडन बोलती है कि कोविड 19 के समय अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। स्कूल बच्चें ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। इसलिए ज्यादा समय लैपटॉप और डेस्कटॉप पर बिता रहे हैं। ऐसे में ब्लू लाइट से आंखों को काफी नुकसान होता है। पूरा दिन लैपटॉप और ब्लू स्क्रीन के यूज करने से आंखों पर डार्क सर्कल बढ़ा जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय है जो कि डार्क सर्कल की परेशानी को कम कर सकते हैं।
रवीना टंडन ने आंखों की थकावट और डार्क सर्कल को दूर करने के लिए एक आसान सा उपाय बताया है। रवीना ने कहा कि दूध को फ्रि में रख कर ठंडा कर लें। फिर एक कटोरी में लें और उसमें दो कॉटन के बॉल्स डांले। इन कॉटन के बॉल्स को ठंडे दूध में डिप करने के बाद कुछ देर के लिए अपनी आंखों पर रख लें। ऐसा करने से आंखों की थकावट और डार्क सर्कल दोनों की गायब हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
