Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ बनाया DIY सॉल्ट स्क्रब, बच्चें भी कर सकते हैं इस्तेमाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो, वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी खुद का फूड शो चलाती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में शिल्पा बेटे वियान के साथ मिलकर फैंस के लिये सॉल्ट स्क्रब DIY बनाया है।

शिल्पा शेट्टी और वियान ने ऐसा बनाया सॉल्ट स्क्रब
शिल्पा शेट्टी ने स्क्रब बनाने के लिए पुदीना, लेमन( नींबू का छिलका) का इस्तेमाल किया है। शिल्पा ने DIY स्क्रब बनाने के लिए 1 कप पिसा हुआ रॉक सॉल्ट, 1/4 कप बादाम का तेल या फिर नारियल का तेल, 6 से 7 क्रश की हुई पुदीनें की पत्तियां, 1/2 चम्मच लेमन जेस्ट, नींबू का रस ।
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
स्क्रब बनाने की विधि
सॉल्ट स्क्रब को बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले नमक में बादाम तेल मिलाएं। इसके बाद पुदीने की पत्तियां, लेमन जेस्ट, नींबू का रस मिलाकर एक एयर कंटेनर में रख दें। ध्यान रहें कि इस मिश्रण में पानी ज्यादा ना मिलाएं।
सॉल्ट स्क्रब का यूज
जब भी आप स्ट्रेस फील करें तो आप इस स्क्रब को आधी बाल्टी गुनगुने पानी मिलाकर उसमें पैर रखकर बैठें। शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि इस स्क्रब का इस्तेमाल रिलैक्स रहने में भी मदद करता है। इससे शरीर की निगेटिविटी दूर होती हैं। इस स्क्रब को बड़े से लेकर बच्चे भी यूज कर सकते है।

सॉल्ट स्क्रब के फायदे
सॉल्ट स्क्रब पैरो और शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। सॉल्ट स्क्रब स्किन संबंधी इन्फेक्शन को कम करता है। साथ ही बल्ड सर्कुलेशन को सही करता है।



Click it and Unblock the Notifications
