Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिल्पा शेट्टी खूबसूरत बैक के लिए इस्तेमाल करती हैं होममेड स्क्रब, जानें रेसिपी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा शेट्टी की स्किन एकदम क्लीन है। शिल्पा बी टाउन में अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती है। शिल्पा शेट्टी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती है। शिल्पा ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए नमक का स्क्रब करती है। फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है। दुर्गा पूजा के नौ दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती है।

लड़कियां फेस्टिव सीजन में स्लीव लेस कुर्ता, डीप बैकलेस ब्लाउज विद साड़ी पहनती है। स्लीवन लेस और बैकलेस आउटफिट पहनने से पहले त्वचा की देखभाल के लिए आप नेचुरल नमक स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल कर आप अपनी बैक को चमकदार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं नेचुरल स्क्रब बनाने का तरीका।

स्क्रब बनाने का तरीका
एक कप रॉक सॉल्ट, नारियल या बादाम ऑयल, नींबू के छिलके नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां लें। एक कप रॉक सॉल्ट में 2 चम्मच बादाम ऑयल या फिर नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इसमे नींबू का रस, नींबू के छिलकों को कद्दू कस करके मिला लें। इसक मिश्रण में पुदीने की पत्तियां मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक बॉक्स में रख लें।

स्क्रब लगाने का तरीका
चेहरे पर स्क्रब करने के लिए सबसे पहले चेहरा गीला कर लें। इसके बाद स्क्रब लेकर सर्कुलर मोशन में इसे शरीर पर लगाएं। बॉडी की हल्के हाथ से मालिश करें। बॉडी स्क्रब बाथरुम में नहाने से पहले कर सकते है। स्क्रब करने से बॉडी की डेड स्किन हट जाएगी और आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाएगी।

स्क्रबिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाती है जिसके बाद पोर्स खुल जाते हैं। स्क्रब करने के बाद स्किन पर अच्छा मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा को प्रोटेक्शन मिलता है। पोर्स ओपन होने के बाद मास्क या फिर मॉइश्चराइजर लगाना जरुरी होता है, क्योंकि ओपन पोर्स में दाने और पिंपल होने का डर बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
